1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के लिए बनाई ढेर सारी डिश, एक्टर ने कही ये खास बात

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के लिए बनाई ढेर सारी डिश, एक्टर ने कही ये खास बात

 Published : Apr 04, 2020 08:30 am IST,  Updated : Apr 04, 2020 08:30 am IST

दीपिका और रणवीर सेल्फ आइसोलेशन के दौरान एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

deepika padukone ranveer singh- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के लिए बनाया खाना

बॉलीवुड के स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों सेल्फ आइसोलेशन में हैं और दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दीपिका अपने पति के लिए खाना बना रही हैं तो रणवीर भी घर के कामों में पत्नी का हाथ बंटाते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाया है कि दीपिका ने उनके लिए अलग-अलग तरह का खाना बनाया तो उनका दिल खुश हो गया।

रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर डिश की फोटोज शेयर की। जिसमें दीपिका ने थाई सलाद, सूप और ग्रीन करी विद राइस बनाया। साथ ही केक बनाती भी दिख रही हैं। इसके बाद रणवीर ने अपनी पत्नी का शुक्रिया भी अदा किया। उन्होंने लिखा, 'पति परमेश्वर के लिए अपने हाथों से खाना बनाने वाली दीपू... तु्म्हें ढेर सारा प्यार।'

बता दें कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। इस वजह से सभी घरों में बंद है। बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात सामने रख रही हैं। साथ ही फैंस को अपनी एक्टिविटीज के बारे में भी बता रही हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन