1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: एयरपोर्ट पर अचानक से दीपिका पादुकोण ने कैमरामैन से कहा- आजा बैठ जा....

Video: एयरपोर्ट पर अचानक से दीपिका पादुकोण ने कैमरामैन से कहा- आजा बैठ जा....

 Published : Jun 25, 2019 02:26 pm IST,  Updated : Jun 25, 2019 02:35 pm IST

दीपिका पादुकोण की जादुई स्माइल का दीवाना हर कोई है। हाल ही में दीपिका स्टाइलिश अंदाज में एयरपोर्ट पर नजर आईं लेकिन साथ ही दीपिका ने एयरपोर्ट पर कैमरामैन के साथ कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

दीपिका पादुकोण- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण

नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण की जादुई स्माइल का दीवाना हर कोई है। हाल ही में दीपिका स्टाइलिश अंदाज में एयरपोर्ट पर नजर आईं लेकिन साथ ही दीपिका ने एयरपोर्ट पर कैमरामैन के साथ कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। अब आप सोचेंगे आखिर ऐसा क्या किया तो आपको बता दें कि दीपिका को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया, दीपिका को देखते ही कैमरामैन उनके आगे-आगे दौड़ते हुए फोटो क्लिक करने लगे तभी दीपिका ने हंसते हुए कार का दरवाजा खोला और कैमरामैन के तरफ देखते हुए कहा- आजा बैठ जा....

बता दें कि हाल ही में दीपिका अपनी एक फोटो की वजह से खासा सुर्खियों में छाई हुईं थी। दीपिका ने अपनी सिल्वर पैंट और व्हाइट टी-शर्ट में अपनी कुछ तस्‍वीरें इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। उन्‍हें देखते ही रणवीर सिंह ने भी अपने दिल की बात कहने में देरी नहीं लगाई और तस्‍वीर पर अपना प्‍यारा सा कॉमेंट भी दर्ज कर दिया। उनके इस कॉमेंट पर फैन्‍स भी खूब प्‍यार लुटा रहे हैं। यूं तो अक्‍सर ही दीपिका की तस्‍वीर पर रणवीर तो रणवीर की तस्‍वीर पर दीपिका प्‍यारे-प्‍यारे कॉमेंट करते ही रहते हैं। हाल ही में दीपिका ने रणवीर को बेस्‍ट पति बताया था। तो अब दीपिका की तस्‍वीर पर रणवीर ने अपने प्‍यार के साथ ही उन्‍हें 'गुड सिंधी बहू' का खिताब दिया है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका और रणवीर जल्‍दी ही फिल्‍म कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्‍म '83' में दिखाई देंगे। दीपिका ने इस फिल्‍म में रणवीर की रील लाइफ वाइफ का किरदार निभाया है। इसके अलावा दीपिका ने हाल ही में 'छप्‍पाक' की शूटिंग पूरी की है। इसमें वह एसिड सर्वाइवर का रोल निभा रही हैं। 

Also Read:

सलमान खान बिग बॉस होस्ट करने के लिए 200 या 300 करोड़ नहीं ले रहे हैं इतनी बड़ी रकम?

Article 15: करणी सेना और अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ फिल्म की रिलीज़ का कर रहे विरोध

दीपिका पादुकोण ने शेयर की अपनी तस्वीर, रणवीर सिंह ने किया ये कमेंट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन