1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भंसाली को दीपिका पादुकोण में दिखती है इन 3 दिग्गज अदाकाराओं की छवि

भंसाली को दीपिका पादुकोण में दिखती है इन 3 दिग्गज अदाकाराओं की छवि

 Published : Feb 23, 2018 08:33 am IST,  Updated : Feb 23, 2018 08:33 am IST

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ में नजर आ चुकीं दीपिका पादुकोण ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से न सिर्फ दर्शकों का दिल जीत है, बल्कि भंसाली भी उनकी प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। हाल ही में भंसाली ने दीपिका की तुलना इंडस्ट्री की तीन दिग्गज अदाकाराओं...

Deepika- India TV Hindi
Deepika

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ में नजर आ चुकीं दीपिका पादुकोण ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से न सिर्फ दर्शकों का दिल जीत है, बल्कि भंसाली भी उनकी प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। हाल ही में भंसाली ने दीपिका की तुलना इंडस्ट्री की तीन दिग्गज अदाकाराओं के साथ की है। उनका कहना है कि दीपिका में 3 दिग्गज अभिनेत्रियों की झलक दिखाई देती है। वह कहते हैं, "जब मैं उनके एक एंगल से देखता हूं तो वह मुझे वैजयंतीमाला दिखाई देती हैं तो कई बार वह मुझे हेमामालिनी की याद दिलाती हैं।“

उन्होंने आगे कहा, “दीपिका ने जिस सौम्यता से घूमर डांस किया, वह देखकर मुझे वहीदा जी की याद आ गई।। मुझे विश्वास है कि दीपिका में हमारी इन तीन दिग्गज अभिनेत्रियों के समक्ष खड़े होने की क्षमता है।" इससे पहले भंसाली ने कहा था कि वह फिल्म में दीपिका के अभिनय से खासे प्रभावित हुए थे और इसके लिए उन्होंने दीपिका को 500 रुपये का नोट भी दिया था।

भंसाली ने कहा, "दीपिका बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। दीपिका ने फिल्म में जौहर करने से पहले महिलाओं को जिस तरह से संबोधित किया, वह मुझे बहुत भाया। मैं यह देखकर अभिभूत हो गया कि उन्होंने कैसे इस दृश्य को अच्छे से संभाला। इसके लिए मैंने उन्हें 500 रुपये का नोट दिया था। मुझे यकीन है कि सराहना भरा यह नोट उनके लिए करोड़ों रुपये की फीस से अधिक मूल्यवान है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन