मुंबई: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को हाल ही में लंदन में एक ऑनलाइन पोर्टल द्वारा दशक की सबसे सेक्सी एशियाई महिला घोषित किया गया है। वहीं आलिया भट्ट 2019 की सबसे सेक्सी लेडी बनी हैं।
Related Stories
दीपिका पादुकोण ने साझा किया, "मुझे यह आश्चर्यजनक लगता है कि इस तरह की मान्यता "छपाक" जैसी फिल्म की रिलीज के साथ मेल खाती है। सौंदर्य और सेक्स अपील को इतने सालों से समाज में क्या समझा जाता है, इसे फिर से परिभाषित करने के लिए इससे बेहतर समय नहीं हो सकता है।"
दीपिका की 'छपाक' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है जिसे दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा, वह कबीर खान की '83' में भी दिखाई देंगी। दीपिका इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी देव की भूमिका निभा रही हैं।