हमेशा एनर्जी से भरपूर दिखने वाले रणवीर सिंह के बारे में उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण का कहना है कि वह हमेशा चंचलता से भरे ही नहीं रहते बल्कि उनकी शख्सियत का एक पहलू उनका शांत स्वभाव भी है।
Related Stories
शादी के बाद 'जीक्यू' मैगजीन को दिए पहले इंटरव्यू में दीपिका ने रणवीर, अपने वेडिंग लुक और भविष्य की योजनाओं के बारे में बात की। दीपिका उन कुछ लोगों में से हैं जो रणवीर का चमक-दमक और बड़बोलेपन से परे अलग पहलू देख पाती है।
अभिनेत्री से जब पूछा गया कि वह किस तरह के स्वभाव के हैं तो उन्होंने कहा, "वह संवेदनशील, बेहद भावुक, बहुत बुद्धिमान हैं और कभी-कभी बच्चों जैसे बन जाते हैं। इसका यह मतलब नहीं कि उनमें हमेशा नजर आने वाली चंचलता, ऊर्जा उनके व्यक्तित्व का हिस्सा नहीं है, लेकिन उनका शांत स्वभाव भी उनके व्यक्तित्व का एक अन्य पहलू है।"
दीपिका ने कहा कि रणवीर का बौद्धिक स्तर जबरदस्त है लेकनि वह संवेदनशील भी हैं।
साल 2019 की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह उनके लिए चुनौतीपूर्ण होने वाला है क्योंकि वह मेघना गुलजार की अगली फिल्म (तेजाब हमले की शिकार पीड़िताओं के बारे में) में बतौर निर्माता व अभिनेत्री काम कर रही हैं और उनके ऊपर अब घर की जिम्मेदारी भी है।
वहीं, रणवीर की फिल्म सिम्बा का ट्रेलर 3 दिसंबर को रिलीज हो गया है। फिल्म में उनके साथ सारा अली खान हैं। फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है।
(IANS इनपुट के साथ)
Also Read:
रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' का ट्रेलर हुआ रिलीज, अजय देवगन भी आए नजर