1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. शादी के बाद दीपिका पादुकोण का दिखा ग्लैमरस अवतार, GQ मैगजीन के लिए करवाया हॉट फोटोशूट

शादी के बाद दीपिका पादुकोण का दिखा ग्लैमरस अवतार, GQ मैगजीन के लिए करवाया हॉट फोटोशूट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 03, 2018 02:52 pm IST,  Updated : Dec 03, 2018 03:03 pm IST

दीपिका पादुकोण ने GQ मैगजीन के लिए हॉट फोटोशूट करवाया है।

deepika padukone- India TV Hindi
deepika padukone

नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण ने GQ मैगजीन के लिए हॉट फोटोशूट करवाया है। यह फोटोशूट इसलिए भी खास है क्योंकि इन दिनों दीपिका पादुकोण की सिर्फ शादी वाली फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई थी जिसमें दीपिका लहंगा, ज्वेलरी, भारी-भरकम कपड़ों में ही नजर आ रहीं थीं उसी बीच दीपिका की यह ग्लैमरस फोटो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस फोटो में दीपिका ने ब्लू कलर एंड ब्लैक कलर के कॉस्ट्यूम में नजर आ रही हैं। साथ ही साथ उन्होंने सर बंदाना लगाए हुए और अगर मेकअप की बात करें तो दीपिका ने न्यूड मेकअप किया है।

इस फोटो की बात करें तो दीपिका ने GQ मैगजीन के लिए हॉट फोटोशूट करवाया है। इस मैगजीन का कवर पेज भी काफी दिलचस्प बनाया गया है, ऐसा हम इसलिए कह रहें हैं क्योंकि इसका टैगलाइन रखा गया है 'फियरलेस एंज फैबलेस' और दीपिका की फोटो के साथ यह टैगलाइन काफी अच्छा लग रहा है।

https://www.instagram.com/p/Bq2alyngiTG/

सबसे खास बात यह है कि शादी के बाद अचानक से दीपिका का ये हॉट अंदाज उनके फैंस को काफी अच्छा लगने वाला है।

बता दें कि कुछ दिन पहले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का तीसरा रिसेप्शन 1 दिसबंर को मुंबई में हुआ। रणवीर और दीपिका ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। 14 नवंबर को उन्होंने कोंकणी रीति-रिवाज से और 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाज से शादी की थी। इसके बाद 21 नवंबर को बंगलुरु में और 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन रखा गया था।

प्रियंका चोपड़ा को सास ने दिए 170 हीरों से जड़े हुए झुमके, कीमत इतनी कि दुल्हन के आ जाएंगे सारे गहने

करीना कपूर ने ग्रीन ड्रेस तो जैकलीन ने गोल्डन साड़ी पहन लूटी महफिल, दिखी यह डीवाज सबसे बेस्ट ड्रेस में

संगीत सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा गोल्डन कलर की साड़ी में तो निक ब्लू कलर के कुर्ते में आएं नजर, देखें तस्वीरें

एक बार फिर रेड कलर के लहंगे में कहर बरपा रही हैं प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर, देखें तस्वीरें और वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल