1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की एक और तस्वीर आई सामने, अपनी टीम के साथ नजर आए दोनों

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की एक और तस्वीर आई सामने, अपनी टीम के साथ नजर आए दोनों

 Published : Nov 16, 2018 08:04 pm IST,  Updated : Nov 16, 2018 08:11 pm IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की एक और तस्वीर सामने आई है।

Deepika Padukone Ranveer Singh with their team- India TV Hindi
Deepika Padukone Ranveer Singh with their team Image Source : INSTAGRAM/NITASHAGAURAV

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की एक और तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर दीपिका की हेयर स्टाइलिस्ट निताशा गौरव ने शेयर की है। तस्वीर में दोनों अपनी टीम के साथ पोज दे रहे हैं। यह तस्वीर उनकी कोंकणी वेडिंग की है, जो 14 नवंबर को हुई थी। उनकी शादी की ज्यादा तस्वीरें सामने नहीं आ रही हैं और इसी कारण उनके फैंस की बेचैनी बढ़ती जा रही है। लोग उनकी शादी के एल्बम का इंतजार कर रहे हैं।

रणवीर-दीपिका की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के दौरान भी निताशा इमोशनल हो गई थीं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा था- ''कोई तस्वीर नहीं, लेकिन उन्हें साथ देखकर मैं अपने आंसू नहीं रोक पाई। हालांकि ये आंसू खुशी के थे।''

रणवीर और दीपिका ने जब सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीर शेयर की तो वह तुरंत वायरल हो गई। तस्वीर में दीपिका की इंगेजमेंट रिंग भी नजर आ रही है। यह डायमंड रिंग है और बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत 1.3-2.7 करोड़ रूपये है।

आपको बता दें कि रणवीर-दीपिका के इटली जाते ही उनका प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू हो गया था। संगीत और मेहंदी सेरेमनी के बाद 14 नवंबर को उनकी कोंकणी रीति-रिवाज से और 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाज से शादी हुई।

शादी में परिवार के कुछ खास लोग ही नजर आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 17 नवंबर तक लेक कोमो में ही रहेंगे। उसके बाद 21 नवंबर को बंगलुरु में और 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन होगा।

(दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की दूसरी खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

Also Read:

शादी के बाद फिल्मी हुए दीपिका के ससुर, बहू को मारा ये डायलॉग

रितिका भावनानी ने भाई रणवीर सिंह और भाभी दीपिका पादुकोण के लिए प्लान किया ये सरप्राइज

करोड़ों में है दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की स्टनिंग इंगेजमेंट रिंग

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन