1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: दीपिका पादुकोण ने बताया आखिर क्या है उनका कंफर्ट फूड, परिणीति और अनन्या ने किया मजेदार कमेंट

Video: दीपिका पादुकोण ने बताया आखिर क्या है उनका कंफर्ट फूड, परिणीति और अनन्या ने किया मजेदार कमेंट

 Published : Jan 13, 2021 10:59 am IST,  Updated : Jan 13, 2021 11:18 am IST

दीपिका पादुकोण से इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह अपने कंफर्ट फूड के बारे में बताती हुई नजर आ रही हैं।

दीपिका पादुकोण ने वीडियो शेयर कर बताया आखिर क्या है उनका कंफर्ट फूड, परिणीती और अनन्या ने किया मजेदा- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण ने वीडियो शेयर कर बताया आखिर क्या है उनका कंफर्ट फूड, परिणीती और अनन्या ने किया मजेदार कमेंट Image Source : INSTAGRAM/DEEPIKA.PADUKONE.FANPAGE/

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। वह अधिकतर वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल में ही उन्होंने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने बताया कि उनका कंफर्ट फूड क्या है। जिसके बाद फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी अपना कंफर्ट फूड बताते हुए नजर आएं। 

दीपिका पादुकोण से इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह वैनिटी वैन के अंदर बैठी हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही मेकअप आर्टिस्ट उनका मेकअप करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच उनसे पीछा गया कि आपका कंफर्ट फूड क्या है। इस पर वह कहती हैं, 'मुझे लगता है कि मेरा कंफर्ट फूड घर पर बना साउथ इंडियन फूड रसम और चावल है।'

एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते फैंस से मजेदार सवाल किया कि आखिर आपका कंफर्ट फूड क्या है। जिसके बाद फैंस के साथ-साथ परिणीती चोपड़ा, अनन्या पांडे सहित की सेलेब्स ने जवाब दिया।

Happy Lohri 2021: अमिताभ बच्चन से कंगना रनौत तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने इस अंदाज में दी लोहड़ी की बधाई

परिणीती चोपड़ा ने लिखा, 'पिज्जा'

वहीं अनन्या पांडे ने कमेंट किया, 'आपका घर का साउथ इंडिया फूड मेरा कंफर्ट फूड है  जिसका स्वाद दूसरे लेवल का है'

अनन्या पांडे के इस कमेंट पर दीपिका पादुकोण लिखती हैं, 'चल आ जा'

फिल्म 'ब्लाइंड' में अंधी लड़की का किरदार निभाने के लिए सोनम कपूर कर रही हैं कड़ी मेहनत

दीपिका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह शकुन बत्रा की फिल्म की शूटिंग की है, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा वो साउथ स्टार प्रभास की फिल्म में नज़र आएंगी, जिसमें अमिताभ बच्चन भी हैं। ऋति रोशन के साथ फाइटर में नजर आएगी। इसके अलावा दीपिका 'महाभारत' और 'पठान' जैसी फिल्मों में भी दिखाई दे सकती हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन