1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण ने बताया वो हैं ‘पापा की परी’

दीपिका पादुकोण ने बताया वो हैं ‘पापा की परी’

 Published : Jun 20, 2018 07:40 am IST,  Updated : Jun 20, 2018 07:40 am IST

फादर्स डे के अवसर पर उनसे पूछा गया कि क्या वह अपने पिताजी की छोटी परी हैं या मजबूत मददगार?

दीपिका- India TV Hindi
दीपिका

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कहा कि वह अपने पिता की न केवल नन्हीं परी हैं, बल्कि खास परिस्थितियों में उनके साथ मजबूती से खड़ा रहती हैं। अभिनेत्री ने समय-समय पर यह साबित किया है कि वह न केवल अपने प्रशंसकों के लिए एक आदर्श हैं, बल्कि एक आदर्श बेटी भी हैं।

वह अपने व्यस्त कार्यक्रम से वक्त निकालकर अपने परिवार के साथ समय बिताने का कोई भी मौका अपने हाथ से जाने नहीं देतीं। वह न केवल उनसे मिलती हैं, बल्कि उनके साथ यात्रा भी करती हैं।

फादर्स डे के अवसर पर जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अपने पिताजी की छोटी परी हैं या मजबूत मददगार? इस पर अभिनेत्री ने कहा, "मुझे लगता है कि दोनों ही थोड़ी-थोड़ी हूं। मैं कहना चाहूंगी कि हमारा एक पौष्टिक रिश्ता है। कुछ स्थितियों में, मैं उनकी नन्हीं परी हूं और कुछ परिस्थितियों में मुझे उनके साथ खड़ा रहना पड़ता है, चाहे वह भावनात्मक रूप से हो या फिर कुछ और।"

उन्होंने कहा, "कभी-कभार एक-दूसरे के साथ मस्ती-मजाक करना और एक-दूसरे की टांग खिंचाई करना, तो कभी बड़े होते वक्त मेरे गलत व्यवहार के लिए मुझे गोदाम में बंद कर देना। एक पिता से लेकर दोस्त तक हम हर रिश्ता निभाते हैं। कुछ इस तरह हम एक पौष्टिक रिश्ता साझा करते है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन