1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण ने दिया चौंकाने वाला बयान, कहा- सुसाइड नहीं बल्कि डिप्रेशन ने ले ली इन हस्तियों की जान

दीपिका पादुकोण ने दिया चौंकाने वाला बयान, कहा- सुसाइड नहीं बल्कि डिप्रेशन ने ले ली इन हस्तियों की जान

 Published : Jun 13, 2018 12:12 pm IST,  Updated : Jun 13, 2018 12:12 pm IST

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने लिव लव लाफ फाउंडेशन के माधय्म से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वह डिप्रेशन को लेकर खुलकर बात करती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस बात का दावा किया है कि हाल ही में हुई हॉलीवुड हस्तियों की मौत कोई सुसाइड नहीं बल्कि डिप्रेशन ने उनकी जान ली है।

Deepika Padukone- India TV Hindi
Deepika Padukone

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने लिव लव लाफ फाउंडेशन के माधय्म से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वह डिप्रेशन को लेकर खुलकर बात करती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस बात का दावा किया है कि हाल ही में हुई हॉलीवुड हस्तियों की मौत कोई सुसाइड नहीं बल्कि डिप्रेशन ने उनकी जान ली है। बता दें कि 56 वर्षीय अमेरिकन फैशन डिजाइनर केट स्पेड 5 जून को अपने घर में मृत पाई गई थीं, उनके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ।

दूसरी ओर 8 जून को अमेरीकी टीवी पर्सनेलिटी एंथोनी बौर्डन ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बता दें कि वह 62 साल के थे। दीपिका ने अपने इस पोस्ट में लिखा, "हर 40 सेकंड में एक शख्स आत्महत्या करता है। पिछले हफ्ते 2 चमकते सितारे महामारी के चपेट में आ गए, जो कि डिप्रेशन है। वह अपनी जान नहीं ले सकते, बल्कि डिप्रेशन ने ली है।"

उन्होंने आगे लिखा, "जैसे हम किसी यह नहीं पूछते कि वह कैसे बीमार पड़ गया? किसी का पैर कैसे टूट गया? या फिर किसी का एक्सिडेंट हो जाता है? वैसे ही बाकी बीमारियों की तरह हमें डिप्रेशन को अनदेखा नहीं करना चाहिए।" दीपिका के  मुताबिक परिवार और दोस्तों की मदद से इस डिप्रेशन को हराया जा सकता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन