1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका ने शेयर की अपनी और रणवीर की पुरानी तस्वीर

दीपिका ने शेयर की अपनी और रणवीर की पुरानी तस्वीर

 Published : Jul 29, 2019 03:57 pm IST,  Updated : Jul 29, 2019 03:57 pm IST

अभिनेत्री दीपिका पादूकोण ने अपने पति व अभिनेता रणवीर के साथ की एक पुरानी तस्वीर साझा की है।

दीपिका पादुकोण- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण

नई दिल्ली: अभिनेत्री दीपिका पादूकोण ने अपने पति व अभिनेता रणवीर के साथ की एक पुरानी तस्वीर साझा की है। इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर में स्टार जोड़ी एक दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए तस्वीर के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। दीपिका सफेद रंग के फ्लोर-स्वीपिंग गाउन में काफी प्यारी लग रही हैं, वहीं रणवीर ने काले रंग का सूट पहन रखा है।

दीपिका ने इसका कैप्शन लिखा है, 'हम'।

ऐसा पहली बार नहीं है जब दीपिका ने सोशल मीडिया पर रणवीर के लिए प्यार जताया है। दोनों एक-दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट करते रहते हैं।

शादी के बाद यह जोड़ी पहली बार आगामी फिल्म '83' में एकसाथ नजर आएगी। '83' में 1983 में क्रिकेट विश्व कप में भारत को मिली ऐतिहासिक जीत की कहानी दिखाई गई है। रणवीर फिल्म में टीम के कप्तान कपिल की भूमिका में हैं, वहीं दीपिका उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं।

Also Read:

PM मोदी ही नहीं, ओबामा समेत ये जानी-मानी हस्तियां बन चुकी हैं बेयर ग्रिल्स के शो का हिस्सा, देखें Video

Pics: फिल्मी कहानी से कम नहीं गुज़री संजय दत्त की ज़िंदगी, नरगिस-सुनील के साथ कुछ यूं बीते हर लम्हें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन