1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण ने शेयर की अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ बिताए यादगार लम्हों की झलक, देखें वीडियो

दीपिका पादुकोण ने शेयर की अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ बिताए यादगार लम्हों की झलक, देखें वीडियो

 Published : Aug 17, 2021 10:08 am IST,  Updated : Aug 17, 2021 10:08 am IST

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने चाहने वालों के बीच एक खास वीडियो शेयर किया है। 

Deepika Padukone- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण ने शेयर की अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ बिताए यादगार लम्हों की झलक, देखें वीडियो Image Source : INSTAGRAM/DEEPIKA PADUKONE

बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण ने सोमवार को अपने फैंस के साथ एक प्यारा सा वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने शकुन बत्रा की अगली फिल्म के सेट के यादगार पलों को याद किया। यह पल इसलिए यादगार था क्योंकि दीपिका पादुकोण ने हाल ही मे इस फिल्म की शूटिंग को खत्म किया है।

दीपिका, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी ने 13 अगस्त को अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग पूरी की थी। ऐसा लग रहा था कि फिल्म बनाते समय कलाकारों ने खूब मस्ती की। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के सेट से एक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया।

वीडियो में, 'पद्मावत' अभिनेत्री को फिल्म के सेट पर अपने साथी-कलाकारों के साथ बिताते हुए वक्त के यादगार पलों को साझा किया। क्लिप में अनन्या को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है, ''हम नहीं चाहते कि यह फिल्म खत्म हो। हम हमेशा के लिए इस फिल्म को करते रहना चाहते हैं।''

दीपिका ने वीडियो को कैप्शन दिया, "इट्स ए रैप...!", जिसमें उन्होंने सफेद टॉप और काले रंग की पैंट पहनी हुई थी, जिसमें वह हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही थीं। 

इससे पहले दीपिका ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से कई तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "लव, फ्रेंडशिप एंड मेमोरीज फॉर ए लाइफटाइम।"

बता दें इस फिल्म के टाइटल के बारे में कुछ खुलासा नहीं किया गया। शानदार स्टारकास्ट के साथ निस्संदेह यह मचअवेटेड फिल्मों में से एक है क्योंकि दर्शकों ने स्क्रीन पर पहली बार इस तिकड़ी - दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी को देखने वाले हैं।

शकुन बत्रा के निर्देशन वाली इस फिल्म का ऐलान दिसंबर 2019 में ही हो गया था, फिल्म की शूटिंग साल 2020 से ही शुरू हो गई थी। फिल्म को करण जौहर और अपूर्व मेहता की तरफ से को-प्रोड्यूस किया जा रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन