1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभी तक सेलिब्रेशन मोड में हैं दीपिका पादुकोण, पति रणवीर सिंह के लिए लेकर आईं रंग-बिरंगा...

अभी तक सेलिब्रेशन मोड में हैं दीपिका पादुकोण, पति रणवीर सिंह के लिए लेकर आईं रंग-बिरंगा...

 Published : Jul 09, 2019 12:59 pm IST,  Updated : Jul 09, 2019 01:10 pm IST

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों '83' में साथ काम कर रहे हैं। बता दें कि रणवीर ने 6 जुलाई को अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था।

Ranveer Singh and Deepika Padukone- India TV Hindi
Ranveer Singh and Deepika Padukone

नई दिल्ली: बॉलीवुड के नंबर वन एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का बर्थडे बीते हुए भले ही तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अभी तक सेलिब्रेशन मोड में हैं। दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रंग-बिरंगे केक की फोटो शेयर की है। आपको बता दें कि रणवीर अपने एनर्जेटिक स्वभाव के साथ-साथ अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस के लिए भी जाने जाते हैं। वह अक्सर कलरफुल कपड़े पहनते हैं, जिसकी वजह से वह कई बार ट्रोल का शिकार भी हुए हैं।

दीपिका ने रणवीर के बर्थडे पर उनकी बचपन की तस्वीर शेयर की थी, जो बेहद प्यारी थी। अब उन्होंने रेनबो की तरह नजर आ रहे एक केक की फोटो शेयर की है और उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'कभी-कभी आपके पास अपना केक होता है और आपको उसे खाना भी पड़ता है!' इस कैप्शन के साथ उन्होंने #BirthdayBoysBirthdayCake का हैशटैग भी लिखा है। बता दें कि रणवीर ने लंदन में पत्नी दीपिका के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो बर्थडे वाले दिन ही रणवीर ने अपकमिंग मूवी '83' में अपने लुक की पहली फोटो भी शेयर की। इसमें वह हूबहू दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव (Kapil Dev) की तरह नजर आ रहे थे। इस मूवी को कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं और यह अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होगी। इसमें कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का रोल दीपिका निभाएंगी।

Also Read: 

Happy Birthday Sanjeev Kumar: इस अंधविश्वास की वजह से संजीव कुमार ने नहीं की शादी

कंगना रनौत पर पहली बार ऋतिक रोशन ने तोड़ी चुप्पी, कहा... 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन