1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल देव पर दिखा रणवीर सिंह की संगत का असर, यूजर्स बोलें कौन किसकी बायोपिक कर रहा है?

कपिल देव पर दिखा रणवीर सिंह की संगत का असर, यूजर्स बोलें कौन किसकी बायोपिक कर रहा है?

 Published : Jul 08, 2019 05:19 pm IST,  Updated : Jul 08, 2019 07:41 pm IST

कपिल देव लाल रंग की टीशर्ट और कलरफुल पैंट में नजर आएं। रणवीर सिंह कबीर खान की फिल्म 83 में कपिल देव का रोल प्ले कर रहे हैं।

Kapil-Ranveer- India TV Hindi
Kapil-Ranveer

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह कबीर खान की फिल्म 83 में मशहूर क्रिकेटर और साल 1983 का वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव का रोल प्ले कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह ने कपिल देव के साथ लंबा वक्त बिताया। लगता है उसी का असर दिख रहा है। ये हम नहीं कह रहे हैं पूरा इंटरनेट कह रहा है। दरअसल अभिनेता शरीब हाशमी ने कपिल देव की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में कपिल देव रेड कलर की टीशर्ट और रंग बिरंगी पैंट में नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए शरीब ने लिखा है- कपिल सर रणवीर सिंह की बायोपिक की तैयारी कर रहे हैं।

यूजर्स ने भी मजे ले लिये, देखिए एक यूजर ने लिखा है- यह सबसे प्यारी बात है, पसंद आया। अब दोनों एक दूसरे की भूमिका निभाएंगे।

अनुराग कश्यप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएं-

वहीं एक यूजर लिखते हैं- संगत का असर

अभिषेक त्रिपाठी नाम के एक यूजर लिखते हैं- रणवीर सिंह के साथ टाइम बिताने का पोस्ट इफेक्ट है ये। रणवीर वास्तव में आपकी जिंदगी में रंग भर देते हैं।

सही लिखा है इन्होंने रणवीर के रंग से कोई नहीं बच सकता है-

कहीं ये सच तो नहीं-

और भी हैं मजेदार कमेंंट्स

बता दें, रणवीर सिंह निर्देशक कबीर खान की फिल्म 83 में कपिल देव का रोल प्ले कर रहे हैं। अपने जन्मदिन पर रणवीर सिंह ने फिल्म का पहला लुक भी शेयर किया था।

83 फिल्म में दीपिका पादुकोण कपिल देव की वाइफ के रोल में नजर आएंगी। 

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें-

Also Read: 

15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी 3 बड़े स्टार की फिल्में, प्रभास, अक्षय और जॉन में कौन मारेगा बाजी?

अब कगंना रनौत ने तापसी पन्नू को दी सलाह- मजाक उड़ाने के बाद रिेएक्शन के लिए रहें तैयार

दिव्यांका त्रिपाठी ने बीमार पति विवेक दाहिया के साथ हॉस्पिटल में ही केक काटकर मनाई एनिवर्सरी, देखें तस्वीरें

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन