1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. मल्लिका शेरावत ने कपिल शर्मा के शो में किया एक खुलासा, पेट पर अंडा फ्राई करना चाहते थे प्रोड्यूसर

मल्लिका शेरावत ने कपिल शर्मा के शो में किया एक खुलासा, पेट पर अंडा फ्राई करना चाहते थे प्रोड्यूसर

 Published : Jul 02, 2019 07:43 pm IST,  Updated : Jul 02, 2019 07:43 pm IST

मल्लिका शेरावत ने इस बात का खुलासा किया कि एक निर्माता उनके पेट पर अंडा फ्राई करना चाहते थे ताकि वह दिखा सकें कि मल्लिका कितनी हॉट हैं।

Mallika sherawat- India TV Hindi
Mallika sherawat Image Source : INSTAGRAM

हाल ही में मल्लिका शेरावत(mallika sherawat), एकता कपूर(Ekta kapoor) और तुषार कपूर(Tusshar kapoor) कपिल शर्मा के शो में गए थे। जहां मल्लिका शेरावत ने इस बात का खुलासा किया कि एक निर्माता उनके पेट पर अंडा फ्राई करना चाहते थे ताकि वह दिखा सकें कि मल्लिका कितनी हॉट हैं। कार्यक्रम में मल्लिका से पूछा गया, "मल्लिका, हमने आपके बारे में अफवाहें सुनी हैं। मैं आपसे उनकी पुष्टि करना चाहूंगा। ऐसा कहा जाता है कि जब भी किसी न्यूज पेपर पर आपकी फोटो छपती है तो लोग उसमें अपना लंच पैक करते हैं ताकि वह काफी लंबे समय तक गर्म रहे।"

मल्लिका ने कहा कि यह दावा सच है। उन्होंने आगे कहा, "मैं एक फिल्म कर रही थी। उसमें एक गाना था। वह प्रोड्यूसर नौसिखिया लग रहा था, इसलिए समझ नहीं पा रहा था कि किस तरह से दिखाए कि मल्लिका बहुत हॉट हैं। उसने एक कोरियोग्राफर के जरिए अपना विचार भेजा..कि वह मेरे पेट पर अंडा फ्राई करना चाहता है।"

इसे सुनकर वहां मौजूद दर्शक चकित रह गए। जब मल्लिका से यह पूछा गया कि क्या वह उस दृश्य को करने के लिए सहमत हो गईं तो अभिनेत्री ने कहा, "मैंने वह दृश्य नहीं किया।"

मल्लिका शेरावत तुषार कपूर के साथ एक हॉरर-कॉमेडी वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Also Read:

कुल्फी और सिकंदर का बाप-बेटी के रूप में हुआ मिलन, इस तरह जश्न मना रहे हैं दोनों

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में फिलहाल नहीं होगी दयाबेन की एंट्री, दिशा वकानी के बाद मेकर्स को कोई नहीं भाया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन