1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण ड्रग्स चैट वाले ग्रुप की थीं एडमिन, मैनेजर करिश्मा प्रकाश का खुलासा

दीपिका पादुकोण ड्रग्स चैट वाले ग्रुप की थीं एडमिन, मैनेजर करिश्मा प्रकाश का खुलासा

 Published : Sep 25, 2020 04:28 pm IST,  Updated : Sep 25, 2020 04:29 pm IST

दीपिका पादुकोण की ड्रग्स चैट हाल ही में सामने आई थी, इस ग्रुप में सिर्फ तीन लोग थे और दीपिका इस ग्रुप की एडमिन थीं।

deepika padukone, jaya saha, karishma prakash- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण ड्रग्स चैट वाले ग्रुप की थीं एडमिन Image Source : INSTAGRAM- DEEPIKA PADUKONE

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग एंगल की जांच के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश और धर्मा प्रोडक्शंस के कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि प्रसाद से पूछताछ की। एनसीबी के अधिकारियों ने कहा कि सबसे पहले रकुल एजेंसी के कार्यालय पहुंची और उसके बाद करिश्मा और क्षितिज पहुंचे। एनसीबी द्वारा कई लोगों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त करने के बाद इन लोगों के कथित ड्रग चैट सामने आए थे। इस पूछताछ मे करिश्मा ने एनसीबी को बताया कि ड्रग्स चैट के लिए ग्रुप बना था, इस ग्रुप मे तीन लोग थे, वो (करिश्मा), दीपिका और जया साहा। इस ग्रुप की एडमिन दीपिका पादुकोण थीं।

PHOTOS: रकुल प्रीत सिंह से पहुंची NCB गेस्ट हाउस, शुरू हुई पूछताछ

कल दीपिका पादुकोण से एनसीबी पूछताछ करेगी मगर उससे पहले एनसीबी ने उस ग्रुप से जुड़े बाकी दोनों लोगों से गहन पूछताछ की और अब उसी हिसाब से एनसीबी दीपिका से पूछताछ के लिए तैयार है। दीपिका भी सवालों के जवाब देने की तैयारी कर रही हैं और अपनी लीगल टीम से बात कर रही हैं।

रकुल प्रीत सिंह और दीपिका की मैनेजर करिश्मा से ड्रग मामले में NCB की पूछताछ जारी

कल दीपिका पादुकोण के अलावा श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से भी पूछताछ होनी है। एनसीबी ने गुरुवार को सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी और फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा का बयान दर्ज किया था।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन