बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह एनसीबी दफ्तर पहुंच चुकी हैं, रकुल प्रीत सिंह से ड्रग्स मामले में पूछताछ भी शुरू हो चुकी है।
रकुल प्रीत सिंह का नाम रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी से पूछताछ में लिया था, जिसके बाद एक्ट्रेस को समन भेजा गया। रकुल को कल ही एनसीबी के सामने पेश होना था मगर उन्होंने कहा कि उन्हें समन नहीं मिला, जिसके बाद एनसीबी की टीम ने घर जाकर उन्हें समन भेजा और आज रकुल प्रीत सिंह एनसीबी के सामने पेश हुई हैं।
रकुल प्रीत सिंह हैदराबाद से मुंबई पहुंची हैं, वो अपने घर पर थीं, और समन मिलने के बाद वो मुंबई के लिए रवाना हुईं।
रकुल प्रीत सिंह के अलावा आज दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश से भी पूछताछ होनी है। करिश्मा भी एनसीबी गेस्ट हाउस पहुंच चुकी हैं।
ड्रग्स मामले में कल दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से पूछताछ होगी। तीनों ही एक्ट्रेसेज को समन मिल चुका है। दीपिका और सारा गोवा में थीं समन मिलने के बाद दोनों एक्ट्रेसेज मुंबई पहुंच चुकी हैं।