1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इम्तियाज अली ने किया खुलासा, 'रॉकस्टार' के लिए नरगिस नहीं ये एक्ट्रेस थी पहली पसंद

इम्तियाज अली ने किया खुलासा, 'रॉकस्टार' के लिए नरगिस नहीं ये एक्ट्रेस थी पहली पसंद

 Published : Jul 10, 2019 12:52 pm IST,  Updated : Jul 10, 2019 12:52 pm IST

'रॉकस्टार' के लिए नरगिस फाखरी इम्तियाज अली की पहली पसंद नहीं थी। इम्तियाज अली इस एक्ट्रेस को अपनी फिल्म की हीरोइन बनाना चाहते थे।

Rockstar- India TV Hindi
Rockstar

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण(Deepika padukone) फिल्ममेकर इम्तियाज अली(Imtiaz Ali) के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इम्तियाज अली की फिल्में हमेशा हिट होती हैं। उनकी फिल्म 'रॉकस्टार' सुपरहिट रही थी। 'रॉकस्टार' के लिए नरगिस फाखरी इम्तियाज अली की पहली पसंद नहीं थी। इम्तियाज अली रॉकस्टार के लिए दीपिका पादुकोण को कास्ट करना चाहते थे।

इम्तियाज अली ने दीपिका पादुकोण को रॉकस्टार के लिए रोल भी ऑफर किया था। इम्तियाज अली ने बताया, जैसे ही दीपिका होटल पोर्च के बाहर कार से उतरीं और मैंने उन्हें देखा, उसी समय में समझ गया थ ह वही लड़की है मैं जिससे मिलने आया हूं। दीपिका की कोई भी फिल्म तब तक रिलीज नहीं हुई थी। मैं उनसे रॉकस्टार के लिए मिलने आया था। मैं चाहता था कि दीपिका मेरे साथ काम करे। मगर यह फिल्म बहुत सालों तक बन नहीं पाई। लेकिन मैंने दीपिका के साथ कई फिल्मों में काम किया है।

आपको बता दें दीपिका पादुकोण इम्तिाज अली के साथ लव आज कल और तमाशा में काम कर चुकी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'छपाक' की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में वह एसिड अटैक सर्वाइवर का किरदार निभाती नजर आएंगी।

Also Read:

वरुण धवन ने Ind-NZ मैच के दिन किया चीट डे, खाई आइसक्रीम

सलमान खान ने प्रभुदेवा के साथ 'उर्वशी' गाने पर थिरकाए कदम, शेयर किया वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन