1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मूवी शूटिंग शुरू होने के पहले दीपिका पादुकोण 3 दिन में पूरे करेंगी अधूरे ब्रैंड शूट

मूवी शूटिंग शुरू होने के पहले दीपिका पादुकोण 3 दिन में पूरे करेंगी अधूरे ब्रैंड शूट

 Published : Sep 07, 2020 04:02 pm IST,  Updated : Sep 07, 2020 04:02 pm IST

दीपिका जल्द ही शकुन बत्रा की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए गोवा रवाना होने वाली हैं।

दीपिका पादुकोण - India TV Hindi
दीपिका पादुकोण  Image Source : INSTAGRAM- DEEPIKA

मुंबई: देश ने अब धीरे-धीरे लॉकडाउन को अनलॉक करना शुरू कर दिया है, ऐसे में अन्य कुछ अभिनेताओं की तरह दीपिका पादुकोण भी 'न्यू नॉर्मल' को अपना रही हैं और सभी आवश्यक सावधानियों के साथ शूटिंग शुरू कर दी है। दीपिका जल्द ही शकुन बत्रा की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए गोवा रवाना होने वाली हैं। लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले, सूत्रों के अनुसार, "दीपिका ने अपनी ब्रांड प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए तीन दिन समर्पित किए हैं जो कोविड-19 स्थिति के कारण अटक गए थे। ऐसे में, जब अभिनेत्री अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी तो इसके लिए उन्हें समय नहीं मिलेगा और इसीलिए वह यह सब निपटा रही हैं।"

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बताया क्या है उनके लिए फैशन

दीपिका के पास कई प्रतिष्ठित ब्रांड हैं जो उनके साथ वर्षों से जुड़े हुए हैं। यही नहीं, लॉकडाउन में, दीपिका ने एक और बड़े ब्रांड को साइन किया है।

दीपिका पादुकोण इस लॉकडाउन का उपयोग ऑनलाइन नरेशन सुनने और अपनी आगामी भूमिका की तैयारी के साथ कर रही हैं। काम के प्रति उनका समर्पण और उनकी बहुमुखी प्रतिभा ही उन्हें आगे बढ़ने में मदद करती है।

आगामी प्रॉजेक्ट्स की बात करे तो, दीपिका के पास शकुन की अगली फिल्म के साथ-साथ 'इंटर्न' का रीमेक और प्रभास के साथ एक फिल्म है जो नाग अश्विन द्वारा निर्देशित एक पैन इंडिया बहुभाषी प्रॉजेक्ट है और साथ ही, वह एक अन्य फिल्म 'द्रौपदी' में भी नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन