1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' की शूटिंग हुई खत्म, शेयर की फोटो

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' की शूटिंग हुई खत्म, शेयर की फोटो

 Published : Jun 05, 2019 06:28 am IST,  Updated : Jun 05, 2019 06:32 am IST

दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म 'छपाक' की शूटिंग खत्म हो गई है। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके दी है।

Wrap up of chapaak- India TV Hindi
Wrap up of chapaak Image Source : INSTAGRAM

दीपिका पादुकोण(Deepika padukone) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म छपाक(chhapaak) में बिजी हैं। इस फिल्म की शूटिंग इस साल के शुरूआत में शुरू हो गई थी। छपाक 2020 जनवरी में रिलीज होने वाली है। अब फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है। शूटिंग खत्म होने की जानकारी दीपिका ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके दी है।

दीपिका पादुकोण ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- मेरे करियर की खास फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है। आप सभी से मूवी पर मिलते हैं। फिल्म 1 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। दीपिका अपनी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटिड हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। 

फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ विक्रांत मेसी भी नजर आने वाले हैं। 'छपाक' को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी है। फिल्म में दीपिका के किरदार का नाम मालती होने वाला है।

दीपिका छपाक से प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू करने जा रही हैं। दीपिका के साथ उनके फैन्स को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Also Read:

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के दुबई शेड्यूल की शूटिंग पूरी की

नहीं बढ़े सलमान खान की फिल्म 'भारत' के टिकटों के दाम, ऐसे बुक करें सस्ते ऑनलाइन टिकट्स

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन