1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नहीं बढ़े सलमान खान की फिल्म 'भारत' के टिकटों के दाम, ऐसे बुक करें सस्ते ऑनलाइन टिकट्स

नहीं बढ़े सलमान खान की फिल्म 'भारत' के टिकटों के दाम, ऐसे बुक करें सस्ते ऑनलाइन टिकट्स

 Published : Jun 04, 2019 05:38 pm IST,  Updated : Jun 04, 2019 05:40 pm IST

सलमान खान के फैन्स को सुपरस्टार की तरफ से ईद पर दो-दो ईदी मिल रही है। एक तो भाईजान की फिल्म भारत रिलीज हो रही है, दूसरा सलमान खान की फिल्म भारत के टिकट के दामों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है।

 'भारत' - India TV Hindi
 'भारत'  Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: सलमान खान की फिल्म 'भारत' 5 जून को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है, त्योहार पर रिलीज और सलमान के जादू के बावजूद फिल्म के टिकट की कीमतों में बढोत्तरी नहीं हुई है। यहाँ तक कि इसके दाम भारत में बेचे गए एवेंजर्स की तुलना में भी कम हैं। देश में पहले से ही प्रशंसकों के बीच टिकटों की बुकिंग के लिए एक अलग दीवानगी देखने मिल रही है जो सलमान की ओर से मिडवीक 'ईदी’ का इंतजार कर रहे है।

सुल्तान और टाइगर ज़िंदा है की सफलता के बाद, सलमान एक बार फिर निर्देशक अली अब्बास ज़फर के साथ मिल कर एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के लिए तैयार है। भारत के सिंगल स्क्रीन टिकट की कीमत किसी अन्य फिल्म की ही कीमत पर हैं, जहां प्रशंसकों को उसी कीमत में एक शानदार फ़िल्म देखने मिलेगी। सिंगल-स्क्रीन से जुड़े एक करीबी स्रोत के अनुसार, “सलमान खान अभिनीत और ईद पर रिलीज होने के बावजूद, कीमतों को सिंगल स्क्रीन पर किसी भी अन्य फिल्म के समान रखा गया है। टिकटों की मांग भारत के साथ सबसे उच्च स्तर पर है।"

आज से भारत की एडवांस बुकिंग शुरू हो गयी है, इस पर मल्टीप्लेक्स से जुड़े एक करीबी स्रोत के अनुसार,"टिकट बुक करने के लिए प्रशंसकों के बीच होड़ लगी हुई है और इसी के साथ हम एक नया रिकॉर्ड देख पा रहे है। प्रशंसक वास्तव में भारत की बुकिंग के साथ सलमान के लिए अपने प्यार की गवाही दे रहे है।" प्रशंसकों का उत्साह अपने चरम पर है और इस अनोखे सफरनामे को देखने के लिए प्रशंसक अभी से सिनेमाघरों में प्री-बुकिंग के लिए कतार में लगे हुए है।

फ़िल्म भारत में छह दशकों तक फैले एक व्यक्ति का सफ़र दिखाया जाएगा इसलिए, सलमान खान अपने इस सफरनामा के दौरान छह अलग-अलग लुक में नज़र आएंगे और प्रशंसक साल की सबसे बड़ी मनोरंजक फ़िल्म के देखने के लिए बेताब है।

पेटीएम से टिकट बुक करने के लिए यहां क्लिक करें 

बुक माय शो से भारत की टिकट बुक करने के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें-

Bharat Movie: 'भारत' की रिल़ीज डेट, स्टार कास्ट, ट्रेलर और फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ईद के मौके पर पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़

 'भारत' की टिकट दिखाइए और मुफ्त में खाइए खाना और करिए फ्री ऑटो की सवारी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन