शाहरुख खान(Shah Rukh Khan) अपने परिवार वालों के साथ अपने साथ काम करने वालों का भी खास ख्याल रखते हैं। शाहरुख खान हाल ही में अपने मेकअप मैन की शादी में गए थे। उनके शादी में जाने की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Related Stories
वायरल हो रही वीडियो में शाहरुख खान ब्लैक सूट पहनकर पहुंचे थे। शादी में पहुंचने के बाद शाहरुख खान ने दुल्हा-दुल्हन को गले भी लगाया।
शाहरुख खान को बहुत लोग फॉलो करते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं है इस बारे में तो कोई मना नहीं कर सकता है। जैसे ही शाहरुख खान शादी में स्टेज पर पहुंचे। सभी लोग उन्हें देखने के लिए खड़े हो गए थे। शाहरुख खान के फैन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- He is the Real King।
वीडियो पोस्ट होने के बाद शाहरुख खान के फैन्स के कमेंट आना शुरू हो गए थे। एक यूजर ने लिखा- यह हमारे किंग हैं तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- क्या दयालु आदमी है यार, बाकि स्टार्स को सीखना चाहिए शाहरुख खान से।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। उसके बाद से उन्होंने अभी तक कोई फिल्म साइन नहीं किए हैं। वह अभी ब्रेक पर हैं। जल्द ही किसी धमाकेदार प्रोजेक्ट से वापसी करेंगे।
Also Read:
पति निक जोनस के साथ फोटो शेयर करने पर प्रियंका चोपड़ा की होती थी आलोचना, तोड़ी चुप्पी
शाहरुख खान ने तीनों बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम की फोटो किया शेयर