1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Latest Bollywood News June 4: शाहरूख खान ने शेयर की अपने बच्चों की फोटो से लेकर चीन में 2.0 की रिलीज तक की सारी खबरें

Latest Bollywood News June 4: शाहरूख खान ने शेयर की अपने बच्चों की फोटो से लेकर चीन में 2.0 की रिलीज तक की सारी खबरें

 Published : Jun 04, 2019 07:37 am IST,  Updated : Jun 04, 2019 07:43 am IST

बॉलीवुड के गलियारों की खास खबरें....

Latest Bollywood News June 4- India TV Hindi
Latest Bollywood News June 4 Image Source : INSTAGRAM

Latest Bollywood News June 4: बॉलीवुड में आज कई अपडेट्स हैं। शाहरुख खान ने अपने बच्चों की फोटो शेयर की हैं। तीनों बच्चे फोटो में बेहद क्यूट लग रहे हैं। इसके साथ ही अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 की चीन में रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म चीन में 12 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने फिल्म के सेट पर गाना गाया है जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

श्रद्धा कपूर ने 'स्ट्रीट डांसर 3D' के सेट पर गाया ये गाना, वीडियो हुआ वायरल

श्रद्धा कपूर और वरुण धवन इव दिनों अपनी आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर की शूटिंग कर रहे हैं। वरुण और श्रद्धा इसी फिल्म का दूसरा भाग ABCD 2 में भी दोनों साथ में नजर आ चुके हैं। स्ट्रीट डांसर के सेट पर श्रद्धा ने  अपनी फिल्म ABCD 2 का गाना गाया है।

श्रद्धा कपूर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वह स्ट्रीट डांसर के सेडट पर ABCD 2 का गाना सुन साथिया गाती नजर आ रही हैं। वायरल हो रही वीडियो में सभी लोगों श्रद्धा के चारो तरफ खड़े हुए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक स्ट्रीट डांसर में 12 गाने होने वाले हैं। जिसमें से 4 गानों को रीक्रिएट किया गया है। कुछ समय पहले गुरु रंधावा के गाने लाहौर को रिक्रिएट किया गया था।

अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 इस दिन चीन में होगी रिलीज

अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 बीते साल सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में से एक है। भारत में धमाल मचाने के बाद 2.0 चीन में रिलीज होने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स फिल्म को चीन में 2.0  Resurgence नाम से रिलीज होने जा रही है। फिल्म का एक चाइनीज भाषा में पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 चीन में 50,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। चीन में यह फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। चीन में रिलीज होने के बाद यह रजनीकांत की पहली फिल्म होगी जो इतने बड़े स्तर पर रिलीज होगी।

हालांकि अभी तक फिल्म के डायरेक्टर एस.शंकर ने फिल्म के रिलीज डेट की जानकारी या पुष्टि नहीं की है। भारत में 2.0 29 नवंबर 2018 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियन्स दोनों से ही पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन