1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bharat Release: 'भारत' की टिकट दिखाइए और मुफ्त में खाइए खाना और करिए फ्री ऑटो की सवारी

Bharat Release: 'भारत' की टिकट दिखाइए और मुफ्त में खाइए खाना और करिए फ्री ऑटो की सवारी

 Published : Jun 04, 2019 05:16 pm IST,  Updated : Jun 04, 2019 05:20 pm IST

सलमान के कुछ फैन्स ऑटो की फ्री सवारी दे रहे हैं तो कुछ दे रहे हैं मुफ्त खाना। एक फैन ने तो बुक करा लिया है पूरा थियेटर तो एक फैन ने अपनी गाड़ी को कर दिया है भाईजान के नाम।

भारत- India TV Hindi
भारत

मुंबई: सलमान खान की फिल्म 'भारत' कल ईद के मौके पर देश भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है और देशभर से प्रशंसक अपने 'भाईजान' को अपना समर्थन प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। सलमान के प्रति अपने प्यार का इज़हार करने के लिए, अभिनेता के फैंस मुंबई, दिल्ली जैसे तमाम शहरों में जनता के लिए मुफ्त में कुछ सेवाएं उपलब्ध कर रहे हैं।

मुंबई में कुछ ऑटो-रिक्शा चालक, भारत की टिकट दिखाने पर यात्रियों को मुफ्त ऑटो की सवारी की पेशकश कर रहे हैं, तो वहीं फिल्म के नाम पर मुंबई में स्थित एक रेस्टोरेंट, भारत मूवी की टिकट दिखाने पर अपने भोजनालय में मुफ्त भोजन और हॉस्पिटैलिटी प्रदान कर रहे है।

भारत
भारत

भारत
भारत

बांद्रा में एक और भोजनालय, 'भाईजान होटल' अपने ग्राहकों द्वारा सलमान स्टारर भारत की टिकट दिखाने पर खाने पर 25 प्रतिशत की छूट दे रहे है। यह सिलसिला यहीं नहीं थमा, आज सुबह सलमान भाई के फैन्स ने सामूहिक रूप से मुंबई में गैटी मल्टीप्लेक्स में सलमान के पोस्टर के साथ अपने सुपरस्टार के लिए एक बड़े राज्याभिषेक का आयोजन किया था।

भारत
भारत

हाल ही में, नासिक में एक प्रशंसक ने 'भाई’ के प्रति अपने प्यार का इज़हार करते हुए खुद के लिए एक सम्पूर्ण थिएटर बुक किया है। वहीं एक फैन ने अपनी नई गाड़ी सलमान खान के पोस्टर के रंग में रंग दिया है।

रिलीज से काफी पहले, एडवांस बुकिंग में भारी वृद्धि देखने मिल रही है। टिकट खरीदने के लिए प्रशंसकों के बीच होड़ मची हुई है। सुपरस्टार सलमान के देश और विदेश में अनगिनत लॉयल फैंस है और प्रशंसकों का यह अनुचित समर्थन इस तथ्य का प्रमाण है कि कैसे ’भारत’ सलमान के क्रेज ने सम्पूर्ण देश में लोगों को आकर्षित कर लिया है।

फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ, तब्बू, दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ जैसे दमदार कलाकार नज़र आएंगे। फ़िल्म भारत में छह दशकों तक फैले एक व्यक्ति का सफ़र दिखाया जाएगा इसलिए, सलमान खान अपने इस सफरनामा के दौरान छह अलग-अलग लुक में नज़र आएंगे।

इसे भी पढ़ें-

Bharat Movie: 'भारत' की रिल़ीज डेट, स्टार कास्ट, ट्रेलर और फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ईद के मौके पर पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन