1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका-रणवीर से लेकर गौरी-शाहरुख खान तक, इन सितारों ने इस अंदाज में मनाया वैलेंटाइन डे

दीपिका-रणवीर से लेकर गौरी-शाहरुख खान तक, इन सितारों ने इस अंदाज में मनाया वैलेंटाइन डे

 Published : Feb 14, 2020 05:57 pm IST,  Updated : Feb 14, 2020 07:02 pm IST

आज सारे बी-टाउन के कपल वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

शाहरुख खान-सुष्मिता...- India TV Hindi
शाहरुख खान-सुष्मिता सेन

दुनियाभर में आज वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सितारे कहां पीछे रहते। सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज आज वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। हर कोई अपने अंदाज में अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने की कोशिश कर रहा है। 

शाहरुख खान ने वाइफ गौरी खान के साथ तस्वीर शेयर की है। रोमांटिक तस्वीर के साथ शाहरुख ने कैप्शन में लिखा है- 36 साल अब तो वैलेंटाइन भी हमसे पूछकर आता है।

सुष्मिता सेन के बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने भी उन्हें स्पेशल फील कराने के लिए कुछ तरीका अपनाया इसमें सुष्मिता की दोनों बेटी अलीशा और रेनी ने भी उनका साथ दिया। सुष्मिता सेन ने अपने वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की। फोटो में रोहमन ने कमरे में एक कॉर्नर को लाइट्स से सजा रखा है और बीच में केक रखा हुआ है।सेलिब्रेशन में सुष्मिता और रोहमन के साथ उनकी दोनों बेटियां भी शामिल है।

फरहान अख्तर ने अपनी गर्लफ्रेंड संग वैलेंटाइन डे मनाते हुए तस्वीर शेयर की है।

बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर का रोमांटिक वैलेंटाइन्स डे

हिमेश रेशमिया

मोनालिसा ने पति संग शेयर की तस्वीर

सारा अली खान ने फैन्स की दी वैलेंटाइन्स डे की शुभकामनाएं

दीपिका ने रणवीर की तस्वीर शेयर की है जिसमें वो फेस ट्रीटमेंट लेते दिख रहे हैं लेकिन कमेंट में रणवीर लिखते हैं कि मेरी निखरी त्वचा का राज तो तुम हो।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन