1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जाह्नवी और ईशान की 'धड़क' से बेहद खुश हैं शशांक खेतान

जाह्नवी और ईशान की 'धड़क' से बेहद खुश हैं शशांक खेतान

 Published : Jul 20, 2018 02:02 pm IST,  Updated : Jul 20, 2018 02:02 pm IST

शशांक खेतान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धड़क’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म को लेकर पिछले काफी वक्त से सुर्खियां बनी हुई थीं। हालांकि अब रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

Dhadak- India TV Hindi
Dhadak

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार शशांक खेतान के निर्देशन में बनी फिल्म धड़क आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म को लेकर पिछले काफी वक्त से सुर्खियां बनी हुई थीं। हालांकि अब रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। अब अपनी इस फिल्म को लेकर शशांक का कहना है कि जिस तरह से उनकी फिल्म प्रदर्शन करने जा रही है उससे वह बेहद खुश हैं। खेतान ने यहां गुरुवार को 'धड़क' की विशेष स्क्रीनिंग के मौके पर मीडिया से बात की।

फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान खेतान के चेहरे पर घबराहट की कोई झलक नहीं थी। जब उनसे उनकी भावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "फिल्म जिस तरह से अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है, उसे लेकर मैं शांत और संयत महसूस कर रहा हूं। मैं वास्तव में इससे खुश हूं।" उन्होंने कहा,"बंदूक से गोली चल चुकी है और अब कुछ भी हमारे हाथ में नहीं है, तो मैं बस दर्शकों की प्रतिक्रिया को जानने के लिए उत्साहित हूं। दुआ कर रहा हूं कि वे फिल्म को पसंद करें।"

करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस और जी स्टूडियोज निर्मित व शशांक खेतान निर्देशित 'धड़क' एक रोमांटिक फिल्म है। बता दें कि यह वर्ष 2016 में आई सुपरहिट मराठी फिल्म 'सैराट' की हिन्दी रीमेक है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन