1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धर्मेंद्र ने किया 'अपने 2' का ऐलान, बेटों सनी देओल और बॉबी देओल के साथ पोते करण देओल की हुई एंट्री

धर्मेंद्र ने किया 'अपने 2' का ऐलान, बेटों सनी देओल और बॉबी देओल के साथ पोते करण देओल की हुई एंट्री

 Written By: PTI
 Published : Nov 30, 2020 09:15 am IST,  Updated : Nov 30, 2020 12:16 pm IST

धर्मेन्द्र (84) ने पुरानी फिल्म की एक क्लिप अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए लिखा...

dharmendra announces apne 2 with sons sunny deol and bobby deol- India TV Hindi
धर्मेंद्र ने की 'अपने 2' की अनाउंसमेंट Image Source : INSTAGRAM: @FILQUO

दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र ने रविवार को 2007 में आई हिट फिल्म 'अपने' का सीक्वेल बनाने की घोषणा की, जिसमें धर्मेंन्द्र के साथ उनके दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए थे। 'अपने 2' में देओल परिवार की तीन जेनरेशन साथ नज़र आएगी। धर्मेंद्र के पोते करण देओल की भी फिल्म में एंट्री हो गई है। 

''गदर: एक प्रेम कथा'' के निर्देशक अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म 'अपने' में धर्मेन्द्र ने हताश पूर्व मुक्केबाज का किरदार निभाया था जो अपने बेटों के जरिये अपने करियर में खोया हुआ सम्मान वापस पाने के प्रयास करता है। 

'अपने 2' में फिर साथ नज़र आएंगे धर्मेंद्र, सनी और बॉबी देओल, जानिए कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

धर्मेन्द्र (84) ने पुरानी फिल्म की एक क्लिप अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए लिखा, ''ऊपर वाले की कृपा से, आपकी दुआओं से हमने आपके लिये अपने-2 बनाने का फैसला किया है।''

सनी देओल ने भी वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

बताया जा रहा कि 'अपने-2' अगले साल पर्दे पर आएगी। नयी फिल्म के लिये बधाई देने वाले एक प्रशंसक को जवाब देते हुए धर्मेन्द्र ने कहा कि वह अपने सभी प्रशंसकों के बहुत आभारी हैं। अभिनेता ने कहा कि उनकी नयी फिल्म ''आधुनिक'' युग पर आधारित होगी। 

'अपने' फिल्म में धर्मेन्द्र तथा देओल बंधुओं के अलावा कैटरीना कैफ, शिल्पा शेट्टी और किरन खेर ने भी अभिनय किया था।  

वहीं, सनी देओल के बेटे करण देओल की बात करें तो उन्होंने साल 2019 में अपने बेटे को 'पल पल दिल के पास' फिल्म से बॉलीवुड में लॉन्च किया था। उनके अपोजिट सहर बाम्बा नज़र आई थीं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन