1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हेमा के लिए प्रचार करने मथुरा पहुंचे धर्मेद्र

हेमा के लिए प्रचार करने मथुरा पहुंचे धर्मेद्र

 Published : Apr 14, 2019 02:32 pm IST,  Updated : Apr 14, 2019 02:32 pm IST

अभिनेत्री व मथुरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद हेमा मालिनी अपने पति व मशहूर अभिनेता धर्मेद्र द्वारा अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक दिन के लिए उनके लिए चुनाव प्रचार किए जाने को लेकर बेहद खुश हैं।

hema malini- India TV Hindi
hema malini

नई दिल्ली: अभिनेत्री व मथुरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद हेमा मालिनी अपने पति व मशहूर अभिनेता धर्मेद्र द्वारा अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक दिन के लिए उनके लिए चुनाव प्रचार किए जाने को लेकर बेहद खुश हैं।

हेमा ने रविवार को एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया, "आज का दिन मेरे लिए खास दिन है। धरमजी पूरा दिन मेरे लिए प्रचार करने के लिए मथुरा में हैं। जनता उनकी एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रही है।" 

तस्वीर में दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। 

हेमा ने लिखा, "चुनाव प्रचार के लिए रवाना होने से ठीक पहले मथुरा में हमारे घर में ली गई तस्वीर।" 

अभिनेत्री के चुनाव प्रचार का सोशल मीडिया पर काफी मजाक उड़ाया जा रहा है और मीम्स बनाए गए हैं। 

किसान महिला के रूप में उनके अवतार को, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश के क्षेत्र में किसानों के साथ गेहूं की फसल की कटाई में हाथ आजमाने की कोशिश की, इसने न सिर्फ सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा बल्कि विपक्ष ने भी उनकी खिंचाई की और उन्हें 'ड्रीम गर्ल' की जगह 'ड्रामा गर्ल' का टैग दे दिया। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन