1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धर्मेंद्र 'सत्यम शिवम सुंदरम' टाइटल ट्रैक के साथ स्विमिंग पुल में एरोबिक्स करते आए नजर, देखें वीडियो

धर्मेंद्र 'सत्यम शिवम सुंदरम' टाइटल ट्रैक के साथ स्विमिंग पुल में एरोबिक्स करते आए नजर, देखें वीडियो

 Published : Jun 22, 2021 08:22 am IST,  Updated : Jun 22, 2021 08:22 am IST

बॉलीवुड स्टार धर्मेंद्र ने ट्विटर पर एक और वीडियो शेयर किया जिसमें वह स्वमिंग पूल में एरोबिक एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे हैं।

धर्मेंद्र 'सत्यम शिवम सुंदरम' टाइटल ट्रैक के साथ स्विमिंग पुल में एरोबिक्स करते आए नजर, देखें वीडियो- India TV Hindi
धर्मेंद्र 'सत्यम शिवम सुंदरम' टाइटल ट्रैक के साथ स्विमिंग पुल में एरोबिक्स करते आए नजर, देखें वीडियो Image Source : TWITTER/AAPKADHARAM

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र देओल ने हाल में ही एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह  स्विमिंग पूल में वाटर एरोबिक्स करते नजर आए थे। इसके साथ फैंस से फिट रहने की अपील की थी। वहीं अब एक ओर वीडियो शेयर किया है। 

धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ये वीडियो योग दिवस के मौके पर किया था। जिसमें उन्होंने लिखा, 'दोस्तों आज इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर...जोश आ गया...मैंने शाम को भी अपना वाटर एरोबिक्स शुरू किया है। हाथ जोड़कर पानी की धारा के उल्टे अपने एरोबिक्स को करने में मजा आता है। आशा करता हूं आप सबको पसंद आएगा।'

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के साथ काम करने वाली खबर को अक्षय कुमार ने बताया फेक

इस वीडियों में धर्मेंद्र स्विमिंग पूल में व्यायाम करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही बैकग्राउंड में सत्यम शिवम सुंदरम का टाइटल ट्रैक बज रहा है। वह कैमरे को यह कहते भी दिखे कि पानी का दबाव अच्छा है।

धर्मेंद्र का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वह कमेंट्स में काफी प्यार दे रहे हैं। उनमें से एक फैन ने लिखा, "मेरे जीवन काल के असली नायक ......... चरणस्पर्श धर्म सर। काश ... एक बार आपके चरण स्पर्श कर के आपका आशीर्वाद ले पाता।'

वहीं दूसरे ने कमेंट करते हुए लिखा, "हम आपसे प्यार करते हैं, आप अब तक के सबसे महान अभिनेता हैं.. आपने हमारे जीवन को सुंदर और महान यादों से भरा बनाया है। भगवान आपको आशीर्वाद दे।"

धर्मेंद्र ने एक और वीडियो शेयर किया था। जिसमें एक्टर ने लिखा, 'दोस्त, भगवान की दुआ से मैंने पानी में एरोबिक्स योग और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करनी शुरू कर दी है। निरंतर चलते रहने के लिए सेहत ही सबसे बड़ा वरदान है। आप भी खुश रहें, मजबूत रहें और स्वस्थ रहें।'

धर्मेंद्र के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह साल 2018 में यमला पगला दीवाना फिर से में नजर आएं थे। इसके साथ ही वह जल्द ही अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित 'अपने 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में सनी, बॉबी के साथ करण देओल भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन