1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लुधियाना में अपने पसंदीदा थिएटर की हालत देख धर्मेद्र हुए हैरान

लुधियाना में अपने पसंदीदा थिएटर की हालत देख धर्मेद्र हुए हैरान

 Published : Jul 04, 2020 09:43 pm IST,  Updated : Jul 04, 2020 09:47 pm IST

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर अपने फेवरेट थिएटर की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

dharmendra- India TV Hindi
धर्मेंद्र Image Source : INSTAGRAM/AAPKADHARAM

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र लुधियाना में अपने पसंदीदा सिनेमाहॉल रेखी की हालत को देखकर बेहद उदास हैं। शनिवार को अभिनेता ने ट्विटर पर हॉल की एक तस्वीर को साझा किया और इसकी मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए अपनी पीड़ा व्यक्त कीं।

उन्होंने लिखा, "रेखी सिनेमा..अनगिनत फिल्में देखी है यहां..ये सन्नाटा देखकर दिल उदास हो गया मेरा।"

मिनर्वा के बाद रेखी लुधियाना का दूसरा सबसे पुराना थिएटर है। यह ब्रिटिश काल का बना हुआ है। सन 1933 में इसकी शुरूआत की गई थी। हालांकि, धर्मेंद्र द्वारा साझा की गई इसकी तस्वीर में यह काफी पुरानी हालत में नजर आ रहा है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन