1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की वेडिंग एनिवर्सिरी पर बेटी ईशा ने शेयर की उनकी थ्रोबैक फोटो

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की वेडिंग एनिवर्सिरी पर बेटी ईशा ने शेयर की उनकी थ्रोबैक फोटो

 Published : May 02, 2020 03:55 pm IST,  Updated : May 02, 2020 04:02 pm IST

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने पहली बार साल 1970 में 'तुम हसीं मैं जवां' फिल्म में साथ काम किया था।

dharmendra hema malini wedding anniversary throwback pictures- India TV Hindi
ईशा देओल ने शेयर की धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की पुरानी फोटो Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के दिग्गज सितारे धर्मेंद्र और हेमा मालिनी 2 मई को अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड, फैंस और उनके घरवालों ने ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। उनकी बेटी ईशा देओल ने अपने माता-पिता की पुरानी फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ईशा देओल ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, 'हैप्पी वेडिंग एनिवर्सिरी माई डार्लिंग पैरेंट्स! मैं आप दोनों से बहुत प्यार करती हूं। ईश्वर आप दोनों को अनंत वर्षों तक साथ रहने, प्यार, खुशी और अच्छा स्वास्थ्य दें। ईशा, भरत, राध्या और मियु की तरफ से.. ढेर सारा प्यार।'

वहीं, हेमा मालिनी ने पति धर्मेंद्र संग फोटो शेयर करते हुए लिखा, धरम जी और मैं, उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं, जिन्होंने हमारी वेडिंग एनिवर्सिरी पर शुभकामनाएं भेजी हैं। यह आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं हैं, जो इन वर्षों के दौरान हमेशा हमारे साथ रहे हैं।'

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने पहली बार साल 1970 में 'तुम हसीं मैं जवां' फिल्म में साथ काम किया था। 10 साल बाद 1980 में उन्होंने शादी कर ली। दोनों की दो बेटियां ईशा देओल और आहना देओल हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन