1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलों का शूटर: ‘सेल्फी सॉन्ग’ के बाद ढिंचैक पूजा का नया गाना ‘स्कूटर’ हुआ रिलीज, क्या आपने देखा?

दिलों का शूटर: ‘सेल्फी सॉन्ग’ के बाद ढिंचैक पूजा का नया गाना ‘स्कूटर’ हुआ रिलीज, क्या आपने देखा?

 Published : Jun 27, 2017 03:44 pm IST,  Updated : Jun 27, 2017 03:45 pm IST

स्वैग वाली टोपी', 'दारू-दारू' और 'सेल्फी मैंने ले ली आज' के बाद ढिंचैक पूजा एक नए गाने के साथ फिर लौट आई हैं। इस बार पूजा ऑडी में नहीं बल्कि एक लाल रंग के स्कूटर पर नजर आ रही हैं।

DHINCHAK POOJA- India TV Hindi
DHINCHAK POOJA

नई दिल्ली: स्वैग वाली टोपी', 'दारू-दारू' और 'सेल्फी मैंने ले ली आज' के बाद ढिंचैक पूजा एक नए गाने के साथ फिर लौट आई हैं। ढिंचैक पूजा गा रही हैं, 'दिलों का शूटर है मेरा स्कूटर' । पूजा ने ये गाना यूट्यूब प शेयर किया है। गाने के साथ पूजा ने लिखा है 'पब्लिक डिमांड' पर ये गाना रिलीज किया है।

इस बार पूजा ऑडी में नहीं बल्कि एक लाल रंग के स्कूटर पर नजर आ रही हैं। गाने में पूजा वेस्पा चला रही हैं, जो सबसे महंगे स्कूटरों में से एक है। इससे पहले ढिंचैक पूजा महंगी-महंगी कारों में दोस्तों के साथ सॉन्ग शूट कर चुकी हैं।

इस बार पूजा अकेली ही नजर आ रही हैं। ढिंचैक पूजा का ये गाना भी बहुत छोटा है। दिल्ली की सड़कों पर ढिंचैक पूजा स्कूटर चलाकर गाना गा रही हैं।

यहां देखिए गाना-

पूजा ने एक बार बताया था कि स्कूटर सॉन्ग के बारे में किसी ने अफवाह उड़ाई थी, लेकिन पब्लिक डिमांड पर अब वो इस गाने को जरूर बनाएंगी।

सोशल मीडिया पर हर बार की तरह इस बार भी ढिंचैक पूजा का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। लोग उन्हें ट्विटर पर ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन पूजा तो ढिंचैक हैं, उन्हें आलोचनाओं से फर्क नहीं पड़ता है। सही बात है आप उससे नफरत करिए या प्यार लेकिन आप उसे इगनोर नहीं कर सकते हैं।

यहां पढ़िए, ढिंचैक पूजा से जुड़ी सारी जानकारी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन