1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा से सगाई टूट जाने के बाद इशिता ने साधा निशाना? लिखी ये बात

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा से सगाई टूट जाने के बाद इशिता ने साधा निशाना? लिखी ये बात

 Published : May 31, 2019 05:15 pm IST,  Updated : May 31, 2019 05:52 pm IST

इशिता कुमार ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट से सगाई की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी थी। हाल में ही इशिता ने एक पोस्ट शेयर किा। जिसको लेकर माना जा रहा है कि वह सिद्धार्थ चोपड़ा को टारगेट कर रही हैं।

ishita kumar sidhartha choprA - India TV Hindi
ishita kumar sidhartha choprA

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा जोनस जहां अपने पति निक जोनस के साथ अपनी मैरिड लाइफ को लेकर काफी खुश है। वहीं दूसरी ओर प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की पर्सनल लाइफ कुछ अच्छी नहीं चल रही है। कुछ दिनों पहले ही यह खबर आई थी कि सिद्धार्थ कपूर की सगाई इशिता से टूट गई है। जब सगाई टूटने की खबर आई थी। उस समय प्रियंका चोपड़ा भी इंडिया आईं हुई थी। वहीं इशिता कुमार ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट से सगाई की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी थी। हाल में ही इशिता ने एक पोस्ट शेयर किा। जिसको लेकर माना जा रहा है कि वह सिद्धार्थ चोपड़ा को टारगेट कर रही हैं।

 

सिद्धार्थ चोपड़ा से शादी टूट जाने के बाद इशिता लंदन चली गई थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बिल्डिंग की एक फोटो शेयर की थी और इसके साथ लिखा था कि वापस लंदन में, अब वक्त है काम पर फोकस करने का। इशिता अब पुरानी बातों को भूलाकर अपने काम पर ध्यान दे रही हैं। लेकिन हाल ही में की उनकी पोस्ट कुछ इशारा करती है जो सिद्धार्थ को लेकर है। ये पोस्ट दर्शाती है कि सिद्धार्थ और इशिता के बीच कुछ ठीक नहीं है। पोस्ट में लिखा है आदमी हमें लंबे वक्त तक खुशियां नहीं दे सकता...अब हाई ब्लड प्रेशर है।    

हालांकि यह पोस्ट सीधे तौर पर सिद्धार्थ को नहीं लिखी गई हैं। लेकिन ऐसा मालूम पड़ रहा है कि उन्होंने अपनी बात इनडायरेक्टली सिद्धार्थ को टारगेट करके ही कही है।

आपको बता दें कि सिद्धार्थ चोपड़ा और इशिता की सगाई 27 फरवरी को हुई थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई थी।

स्पॉटबाय को दिए इंटरव्यू में मधु चोपड़ा ने बताया, "बेटे सिद्धार्थ ने कहा वो अभी शादी के लिए तैयार नहीं है। उसे थोड़ा टाइम और चाहिए। मुझे भी लगता है कि शादी जैसा फैसला जल्दी में लेना ठीक नहीं है।"

शादी के कैंस‍ल होने पर मधु चोपड़ा ने बताया था कि सिद्धार्थ और इशिता ने अपनी रजामंदी से शादी नहीं करने का फैसला लिया था। हालांकि कयास ये भी लगाए जा रहे थे कि इशिता की हाल ही में हुई सर्जरी शादी की टूटने की वजह है। ऐसी भी चर्चाएं होने लगी थीं कि शायद कपल के बीच सबकुछ ठीक ठाक नहीं है।

इशिता ने सर्जरी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। फोटोज में वो हॉस्प‍िटल के बेड पर लेटी हुई नजर आई थीं। शादी के टूटने के बाद इशिता ने कई तस्वीरें दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए शेयर की हैं।

ये भी पढ़ें- Bhojpuri Star खेसारी लाल यादव के नए गाने 'चौकीदार बना लो दिल का' ने Youtube पर मचाया धमाल

करण जौहर ने PM मोदी को शाहरुख खान के इस फिल्म के डायलॉग के साथ दी बधाई

Hostages First Episode Review: थ्रिलर सीरीज़ में छाए रोनित रॉय और टिस्का चोपड़ा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन