भोजपुरी Bhojpuri cinema सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल Khesari lal yadav यादव का नया गाना 'चौकीदार बना लो दिल का' यूट्टयूब youtube के साथ साथ social media पर भी कहर बरपा रहा है। हाल ही में अपलोड हुए इस गाने को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं औऱ सोशल मीडिया पर फैंस इसे जबरदस्त क्रेज के साथ सराह रहे हैं।
आपको बता दें कि हर बार की तरह इस गाने को भी भोजपुरी यूट्यूब पर रिलीज किया गया है लेकिन भोजपुरी के साथ साथ दूसरी भाषाओं के यूजर भी इसे हिट बना रहे हैं। खास बात ये है कि इस गाने को गाया भी खेसारीलाल यादव ने ही है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भोजपुरी सिनेमा के सिरमौर बन चुके खेसारी लाल यादव की बिहार और पूर्वी यूपी में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। जब भी उनका कोई नया गाना आता है, वो सोशल मीडिया पर तहलका मचा देता है। उनके गाने के व्यूज लाखों करोड़ों में जाते हैं।
इन दिनों खेसारी लाल यादव अपनी फिल्म कुली नंबर वन के प्रमोशन में व्यस्त हैं और जमकर ट्रेवल भी कर रहे हैं। सलमान खान की तरह उनकी भी फिल्म ईद पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ साथ काजल राघवानी बतौर हीरोइन काम कर रही हैं। वैसे भी काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में हिट है। दोनों ने कई फिल्मों और अलबमों में साथ काम किया है औऱ हर बार वो हिट रहे हैं। अब देखना ये है कि कुली नंबर वन को फैंस का क्या रिस्पॉन्स मिलता है।
ये भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ऐसे घटा रही हैं अपना वजन, शेयर किया जिम लुक
ये गाना खेसारी लाल यादव की ईद पर रिलीज हो रही फिल्म कुली नंबर वन का है जिसका वो आजकल जमकर प्रचार कर रहे हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव की आवाज बहुत अच्छी कही जा रही है जिसे सनुकर उनके फैंस झूम उठे हैं। गाने को आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखा है जबकि इसका म्यूजिक आशीष वर्मा ने तैयार किया है।
ये भी पढ़े- सपना चौधरी ने खेसारी लाल यादव के साथ 'ठीक है' गाने पर किया डांस, वायरल हुआ वीडियो
संपादक की पसंद