1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. सपना चौधरी ने खेसारी लाल यादव के साथ 'ठीक है' गाने पर किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

सपना चौधरी ने खेसारी लाल यादव के साथ 'ठीक है' गाने पर किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

 Published : May 29, 2019 04:55 pm IST,  Updated : May 29, 2019 04:55 pm IST

सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सपना चौधरी - India TV Hindi
सपना चौधरी 

नई दिल्ली: हरियाणवी सेंसेशन सपना चौधरी और भोजपुरी किंग खेसारी लाल यादव का एक डांस वीडियो वायरल हुआ है। सपना चौधरी इस वीडियो में खेसारी लाल यादव के मशहूर गाने 'ठीक है' पर कमर हिलाती नजर आ रही हैं। सपना और खेसारी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में सपना चौधरी ने ऑरेंज कलर का सलवार सूट पहन रखा है। वहीं खेसारी लाल यादव ने टी-शर्ट और जींस पहनी है। साथ ही हैट लगाई हुई है। दोनों काफी मस्ती भरे अंदाज में ये डांस करते दिख रहे हैं।

ठीक है गाना खेसारी लाल यादव के साल 2018 के सुपरहिट गानों में से एक है। इस गाने के कई वर्जन उन्होंने गाया है और ये सारे गाने खूब पसंद किए गए हैं। बता दें, सपना चौधरी के डांस वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। सपना के फैन पेज पर अक्सर सपना चौधरी के डांस और गाने के वीडियो सामने आते रहते हैं। सपना चौधरी टिक टॉक पर भी काफी एक्टिव हैं।


हाल ही में सपना चौधरी गोवा में भी डांस करती नजर आई थीं। हरे रंग के सलवार सूट में सपना ने जो डांस किया तो हर कोई देखता रह गया।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सपना चौधरी ने 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' से इसी साल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। यह फिल्म फरवरी में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन हादी अली अबरार ने किया था। हालांकि फिल्म के बाद भी सपना चौधरी ने स्टेज शो करना नहीं छोड़ा वो लगातार काम कर रही हैं।  

वहीं खेसारी लाल यादव भोजपुरी के जाने माने नाम हैं। एक्टिंग के अलावा वो गाने भी गाते हैं। हाल ही में वो द कपिल शर्मा शो में आए थे और अपनी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से सुनाए थे।

Also Read:

वरुण धवन 'स्ट्रीट डांसर 3D' के शूट के दौरान कर रहे हैं मस्ती, वीडियो किया शेयर

सेल्फी लेने के चक्कर में फैंस ने की ये हरकत, मलाइका अरोड़ा भागकर कार में बैठीं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन