1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सपना चौधरी ने मचाया धमाल 'दारु चढ़गी माइंड में' गाने पर लगाए ठुमके

सपना चौधरी ने मचाया धमाल 'दारु चढ़गी माइंड में' गाने पर लगाए ठुमके

 Published : May 18, 2019 02:22 pm IST,  Updated : May 18, 2019 02:22 pm IST

सपना चौधरी की एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वह 'दारु चढ़गी माइंड में' गाने पर धमाल मचाती नजर आ रही हैं।

Sapna choudhary- India TV Hindi
Sapna choudhary Image Source : INSTAGRAM

सपना चौधरी(Sapna Choudhary) का डांस स्टेज पर धमाल मचा देता है। उनका डांस देखने के बाद फैन्स पागल हो जाते हैं। बीते कुछ समय ने सपना चौधरी ने स्टेड परफार्मेंस नहीं किया था। मगर अब वह वापिस लौट आई हैं। उनके स्टेड प्रोग्राम की एक वीडियो वारयरल हो रही है। जिसमें वह 'दारू चढ़गी माइंड में' गाने पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं।

सपना चौधरी का यह वीडियो कल ही अपलोड किया गया है। सपना इसमें अपनी अदाओं से सभी का दिल जीतती नजर आ रही हैं। सपना सिर्फ हरियाणवीं नहीं बल्कि भोजपुरी और पंजाबी गानों पर डांस करके भी सभी का दिल जीत लेती हैं।

कुछ दिन पहले  सपना चौधरी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ डांस करती नज़र आ रही हैं। पहली बार सपना और खेसारी ने कहीं साथ में डांस किया है। सपना के साथ-साथ खेसारी भी अपने जबरदस्त डांस के लिए जाने जाते हैं। उनकी परफॉर्मेंस को देखने के लिए कई लोग जुटे थे और उनकी एक झलक पाने के लिए उतावले नज़र आ रहे थे।

इस डांस वीडियो को सपना के एक फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सपना के हर वीडियो की तरह यह वीडियो भी लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। अभी तक इस वीडियो को कई व्यूज़ मिल चुके हैं।

Also Read:

फोटो सेशन में दिखा निक का पत्नी प्रेम, शूट छोड़कर प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस संभालने लगे....

De De pyaar De Box office Collection: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन