1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. De De pyaar De Box office Collection: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

De De pyaar De Box office Collection: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

 Published : May 18, 2019 01:08 pm IST,  Updated : May 18, 2019 01:08 pm IST

अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' का पहले दिन का बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म ने पहले दिन इतने करोड़ कमाए हैं।

De De pyar De box office collection- India TV Hindi
De De pyar De box office collection Image Source : INSTAGRAM

अजय देवगन(Ajay Devgn), तब्बू(Tabu) और रकुल प्रीत सिंह(Rakul Preet Singh) की कॉमेडी फिल्म De de pyaar de रिलीज हो गई है। यह फिल्म 3100 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म में जिम्मी शेरगिल भी अहम किरदार में नजर आए हैं। फिल्म का पहले दिन का बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म के बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दी है।

तरण आदर्श ने ट्वीट किया- फिल्म ने पहले दिन 10.41 करोड़ कमाए हैं। दूसरे और तीसरे दिन फिल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी हो सकती है। 

De De Pyar De Review:

अजय देवगन, तब्बू और रकुल प्रीत की फ़िल्म ‘दे दे प्यार दे’ दो ऐसे प्रेमी की है जिनके बीच एज गैप नहीं जनरेशन गैप है। लड़के से लड़की की उम्र 24 साल छोटी है। इस तरह की फिल्में पहले भी बॉलीवुड में बन चुकी हैं जैसे 'चीनी कम', 'दिल चाहता है' और 'दिल तो बच्चा है जी'। ये वाली फिल्म बाकी फिल्मों से किस तरह अलग है आइए जानते हैं।

ये कहानी है 50 साल के आशीष (अजय देवगन) की है जिसे 26 साल की आएशा (रकुल प्रीत) से प्यार हो जाता है, दोनों लंदन में मिलते हैं और शादी करने का फ़ैसला करते हैं। आशीष उसे अपने घर वालों से मिलाने के लिए अपने शहर लौटता है जहाँ उसकी बेटी की शादी हो रही है, जो उसकी गर्लफ्रेंड की हमउम्र है। 

फिल्म का ट्रेलर:

Also Read:

फोटो सेशन में दिखा निक का पत्नी प्रेम, शूट छोड़कर प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस संभालने लगे....

Cannes: दूसरे दिन अजीबोगरीब ड्रेस की वजह से ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण, लोग बोले- 'कच्चे आम फ्लेवर का बर्फ गोला'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन