बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) अपनी अदाओं से सभी का दिल जीत लेती हैं। अभी दीपिका दो दिन के लिए कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 में गई हैं। जहां दीपिका कई लुक्स में नजर आई हैं। उन्होंने अपने हर लुक के फोटोशूट भी कराए हैं। इनमें से एक लुक के लिए दीपिका पादुकोण ट्रोल हो गई हैं।
Related Stories
शुक्रवार की रात को दीपिका दूसरी बार कांस के रेड कार्पेट पर चलीं। दीपिका से इस दौरान लाइम ग्रीन कलर की ड्रेस और साटन का रोज पिंक हसबैंड स्कार्फ लगाया था। इस ड्रेस की वजह से दीपिका पादुकोण ट्रोल हो गई हैं।
दीपिका के इस लुक की फोटो आते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। एक यूजर ने लिखा- अब लग रही हो रणवीर सिंह की वाइफ।

वहीं एक यूजर ने लिखा- कच्चे आम फ्लेवर का बर्फ का गोला।
एक यूजर ने कहा- दीपिका का गाउन वैसे ही इतना ड्रामेटिक है तो हेयरबैंड लगाने की क्या जरुरत है।
एक यूजर ने कहा- बाबा की संगत का असर दिखने लगा है। वहीं एक ने लिखा- पत्तागोभी चलती हुई।

आपका बता दें दीपिका पादुकोण का ड्रेस Giambattista Valli ने डिजाइन किया है। उन्होंने स्मोकी आईमेकअप और न्यूड लिप्स्टिक लगाई हुई है।
Also Read:
शाहरुख खान को अपने दूसरे पिता की तरह मानती हैं अनन्या पांडे
'जब वी मेट' का करीना कपूर के साथ यह सीन है शाहिद कपूर का फेवरेट