1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'जब वी मेट' का करीना कपूर के साथ यह सीन है शाहिद कपूर का फेवरेट

'जब वी मेट' का करीना कपूर के साथ यह सीन है शाहिद कपूर का फेवरेट

 Published : May 18, 2019 09:52 am IST,  Updated : May 18, 2019 09:53 am IST

शाहिद कपूर और करीना कपूर दोनों ब्रेकअप के बाद अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश है। शाहिद का अपना फेवरेट सीन 'जब वी मेट' का करीना के साथ है।

Jab we met- India TV Hindi
Jab we met

शाहिद कपूर(Shahid kapoor) और करीना कपूर खान(kareena kapoor Khan) से साथ में कई फिल्मों में काम किया है। दोनों बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक माने जाते थे। अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है और दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं। ब्रेकअप के बाद भी दोनों साथ में काम कर चुके हैं। मगर अभी भी शाहिद का अपनी फिल्मों का फेवरेट सीन करीना कपूर के साथ है।

शाहिद कपूर ने हाल ही में फिल्म कंपेनियन को दिए इंटरव्यू में 'जब वी मेट' के फेवरेट सीन के बारे में बताया। शाहिद ने बताया इस सीन में करीना उस समय कई इमोशन्स से गुजर रही होती हैं और शाहिद करीना को अपने साथ आने के लिए कहते हैं। जिसके बाद करीना साथ जाने के लिए काफी बार मना करती हैं। इस दौरान शाहिद के चेहरे पर बहुत सारे एक्सप्रेशन होते हैं।

शाहिद ने इस सीन के बारे में बताया- मेरे हिसाब से यह ऐसा सीन है जिसे आज से 15 साल भी किसी अच्छी कैटेगरी में डाला जाएगा। कई लोगों के लिए यह फेवरेट सीन था और मेरे लिए एक खराब दिन। यह सीन शूटिंग के आखिरी में शूट होना था। शाहिद ने कहा- इस सीन के लिए मैं इमोशन्स फील नहीं कर पा रहा था। मैं इस सीन में इमोशन्स कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा था।

शाहिद ने बताया- मुझे याद है इस सीन से पहले इम्तियाज ने मेरे साथ बात की थी। यह सीन मनाली में शूट होना था। इस दौरान इम्तियाज मुझे वॉक पर ले गए थे। जहां उन्होंने मेरे कंधे पर हाथ रखते हुए कहा- तुम एक अच्छे एक्टर हो मगर इस बारे में सोचना बंद करो। शाहिद अपने हर सीन से पहले और अपने किरदार के लिए तैयारी करते हैं जिसके लिए वह खुद को गर्वित महसूस करते हैं।

शाहिद ने कहा- यह मेरे फेवरेट सीन्स में से एक है मगर इस सीन को करने के लिए मुझे काफी परेशानी हुई थी।

आपको बता दें 21 जून को शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' रिलीज होने जा रही है। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है और लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

फिल्म का ट्रेलर:

Also Read:

हिना खान की आने वाली फिल्म 'lines' का पोस्टर Cannes में हुआ लॉन्च

शाहरुख खान को अपने दूसरे पिता की तरह मानती हैं अनन्या पांडे

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन