1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण ने अपने खूबसूरत लुक से बढ़ाई 72वें कांन्स फ़िल्म फेस्टिवल की शोभा!

दीपिका पादुकोण ने अपने खूबसूरत लुक से बढ़ाई 72वें कांन्स फ़िल्म फेस्टिवल की शोभा!

 Published : May 17, 2019 05:10 pm IST,  Updated : May 17, 2019 05:18 pm IST

साल 2010 से प्रतिष्ठित कान्स रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती से कायल करने वाली, दीपिका ने इस साल के 72वें पलैस डेस फेस्टिवल कान्स के साथ अंतराष्ट्रीय ध्यान अपनी आकर्षित करते हुए हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

दीपिका पादुकोण - India TV Hindi
दीपिका पादुकोण 

मुंबई: दीपिका पादुकोण अपने रेड कार्पेट लुक से हमें हैरान करने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ती हैं और अभिनेत्री ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि रेड कार्पेट पर कोई भी उनसे बेहतर नहीं हो सकता हैl साल 2010 से प्रतिष्ठित कान्स रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती से कायल करने वाली, दीपिका ने इस साल के 72वें पलैस डेस फेस्टिवल कान्स के साथ अंतराष्ट्रीय ध्यान अपनी आकर्षित करते हुए हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया है और अपने इस खूबसूरत लुक के साथ  एक बार फिर प्रशंसकों को अपना दीवाना बना लिया है।

कान्स के दूसरे दिन से दीपिका का चौथा लुक सामने आ गया है। जिसे दीपिका ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

 72वें कांन्स फ़िल्म फेस्टिवल के खास अवसर पर सबसे पहले दीपिका ब्लैक और क्रीम कॉम्बिनेशन में कस्टम डंडास के कॉस्ट्यूम में नज़र आईं, जिसे अभिनेत्री ने हाई पोनी टेल, हील्स, ड्रॉप डैंग्लर ज्यूलरी और रेड कार्पेट को छूते एक लंबे ड्रीम ट्रेल के साथ पूरा किया है। अपने इस खूबसूरत ड्रेस पर एक बड़े बौ के साथ दीपिका दुनिया के लिए किसी अनमोल तोहफ़े से कम नहीं लग रही है।

दीपिका पादुकोण 
दीपिका पादुकोण 

इसके बाद दीपिका के कुछ और लुक सामने आएं, दीपिका सफेद ड्रेस, ग्रीन ड्रेस और ब्लू वाइट ड्रेस में भी नजर आईं।

दीपिका पादुकोण 
दीपिका पादुकोण 

दीपिका पादुकोण 
दीपिका पादुकोण 

दीपिका पादुकोण 
दीपिका पादुकोण 

दीपिका पादुकोण 
Image Source : INSTAGRAMदीपिका पादुकोण 

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण

दीपिका जल्द ही अपनी आगामी फिल्म छपाक में एक एसिड पीड़ित-सर्वाइवर की भूमिका में नज़र आएंगी। मेघना गुलज़ार द्वारा निर्देशित, फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Also Read:

टाइगर श्रॉफ की रेम्बो रीमेक अगले साल गांधी जयंती पर होगी रिलीज़

Cannes में टीवी एक्ट्रेस हिना खान की एंट्री बर्दाश्त नहीं कर पाया ये शख्स, कमेंट करते ही पड़ी इंडस्ट्री की झाड़

अमिताभ बच्चन ने शेयर की करीना कपूर खान के बचपन की फोटो, बेबो रोती हुई आ रही हैं नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन