1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Cannes 2019: कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण रेड कार्पेट पर जलवा, ऐसा है लुक

Cannes 2019: कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण रेड कार्पेट पर जलवा, ऐसा है लुक

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 16, 2019 10:12 pm IST,  Updated : May 17, 2019 06:11 am IST

Cannes Film Festival से कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण का लुक सामने आ गया है।

Cannes 2019- India TV Hindi
Cannes 2019 Image Source : INSTAGRAM

Cannes Film Festival से कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण का लुक सामने आ गया है। यह कंगना और दीपिका दोनों का ही पहला कान्स अपीयरेंस है। कंगना इंडियन और वेस्टर्न के कॉम्बिनेशन में नज़र आईं। उन्होंने Falguni and Shane Peacock की गोल्डन साड़ी और पर्पल गल्व्स पहने थे।

उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी तस्वीर की गई और लिखा गया- ''क्वीन आ गई है।''

वहीं दीपिका ने इस मौके के लिए ऑफ वाइट गाउन चुना। उनका हाई पोनीटेल लुक अपना ध्यान सबकी ओर खींच रहा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी तीन तस्वीरें शेयर की।

दीपिका के तस्वीर शेयर करते ही रणवीर ने उनके एक तस्वीर पर कमेंट किया- 'बेबी' तो दूसरी तस्वीर पर लिखा- 'और पास'। उन्होंने अपनी पत्नी को Elegance ki Moorat भी कहा। वहीं कमेंट सेक्शन में कृति सैनन, अर्जुन बिजलानी, अनिता हसनंदानी जैसे स्टार्स ने दीपिका की तारीफ की।

गुरुवार की सुबह दीपिका ब्लू डेनिम, वाइट टॉप और ब्लू डेनिम जैकेट में नज़र आई थीं। 

Deepika Padukone
Deepika Padukone

कंगना के इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर हुए हैं, जिसमें वह तैयार होती नज़र आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा रेड और ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन में नज़र आईं। प्रियंका की तस्वीरें उनके फैन पेज पर शेयर की गई हैं।

इसके पहले प्रियंका ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह बाथरोब में नज़र आ रही थीं।

Also Read:

Cannes 2019: पहली बार कांस में शिरकत करने वाली हैं प्रियंका चोपड़ा, इन दिनों इस लुक के कारण हो रही हैं ट्रोल

Cannes 2019: हिना खान ने कांस में डेब्यू करते ही अपने लुक से जीत लिया हर किसी का दिल, देखें तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल