1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दिल बेचारा': सुशांत को आखिरी बार स्क्रीन पर देख इमोशनल हुए बॉलीवुड सेलेब्स, देखें पोस्ट

'दिल बेचारा': सुशांत को आखिरी बार स्क्रीन पर देख इमोशनल हुए बॉलीवुड सेलेब्स, देखें पोस्ट

 Published : Jul 25, 2020 08:20 am IST,  Updated : Jul 25, 2020 08:33 am IST

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है।

dil bechara bollywood reaction- India TV Hindi
सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा रिलीज हो चुकी है Image Source : INSTAGRAM: @IANSHPANDIT

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई 2020 को रिलीज हो चुकी है। सुशांत को स्क्रीन पर आखिरी बार देखना हर किसी के लिए तकलीफ भरा रहा। बॉलीवुड सेलेब्स भी उनकी प्यारी सी स्माइल को देख इमोशनल हो गए। प्रियंका चोपड़ा, आनंद एल राय सहित कई सेलेब्स ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। 

दिल बेचारा को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया। इस फिल्म से संजना सांघी ने बॉलीवुड में कदम रखा है। साथ ही मुकेश छाबड़ा ने बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया है। यह हॉलीवुड की फिल्म 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है। 

सारा अली खान ने शेयर की सुशांत सिंह राजपूत और सैफ अली खान की तस्वीर, बताया- दोनों में क्या था कॉमन

यहां देखें सेलेब्स के पोस्ट:

प्रियंका चोपड़ा ने दिल बेचारा का पोस्टर शेयर किया है।

priyanka chopra post on dil bechara
Image Source : INSTAGRAMप्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया पोस्ट

विक्की कौशल ने दिल बेचारा से सुशांत की फोटो शेयर करते हुए टूटे हुए दिल वाला इमोजी बनाया है।

vicky kaushal on dil bechara
Image Source : INSTAGRAMविक्की कौशल ने शेयर किया पोस्ट

तापसी पन्नू ने सुशांत की आखिरी फिल्म देखी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टेटस शेयर किया है।

taapsee pannu on dil bechara
Image Source : INSTAGRAMतापसी पन्नू ने शेयर किया पोस्ट

भूमि पेडनेकर ने लिखा, "अपने आंसुओं को बहने से नहीं रोक सकी.. कभी इतना दर्दनाक और खूबसूरत अहसास नहीं हुआ..।"

bhumi pednekar post on sushant
Image Source : INSTAGRAMभूमि पेडनेकर ने शेयर किया पोस्ट

मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर आनंद एल राय ने लिखा, "दिल बेचारा मोमेंट्स की सीरीज है.. हमेशा याद रखी जाएगी। #sushantsinghrajput" 

गौरतलब है कि सुशांत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने घर पर सुसाइड कर लिया था। उनकी मौत ने सभी को झकझोर दिया था। मुंबई पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है और अब तक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन