1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का कमाल, IMDb पर मिली 10 रेटिंग

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का कमाल, IMDb पर मिली 10 रेटिंग

 Published : Jul 25, 2020 09:33 am IST,  Updated : Jul 25, 2020 09:33 am IST

इस फिल्म में सुशांत और संजना के अलावा स्वास्तिका मुखर्जी, शाश्वत चटर्जी और साहिल वेद ने भी अहम भूमिका निभाई है।

dil bechara imdb rating - India TV Hindi
सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है Image Source : TWITTER: @MUKESHPANWAR49

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा ने रिलीज के साथ ही नया रिकॉर्ड बना लिया है। इस मूवी को आईएमडीबी (IMDB Rating) ने 10 में से पूरे 10 रेटिंग दी है। ये देखकर सुशांत के फैंस बेहद खुश हैं। बता दें कि दिल बेचारा 24 जुलाई को शाम 7.30 बजे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। 

इस मूवी को मुकेश छाबड़ा ने डायरेक्टर किया है। वहीं, संजना सांघी ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। इसमें स्वास्तिका मुखर्जी, शाश्वत चटर्जी और साहिल वेद ने भी अहम भूमिका निभाई है। 

'दिल बेचारा': सुशांत को आखिरी बार स्क्रीन पर देख इमोशनल हुए बॉलीवुड सेलेब्स, देखें पोस्ट

सुशांत सिंह राजपूत आखिरी बार स्क्रीन पर दिखे तो सभी की आंखों में नमी दे गए। उन्हें देख फैंस भावुक होकर पोस्ट शेयर कर रहे हैं। उनकी मुस्कान, अदाकारी, जिंदादिली को देख कोई यकीन करने को तैयार नहीं है कि अब वो इस दुनिया में नहीं हैं। फैंस का कहना है कि इस फिल्म की कहानी सुशांत की जिंदगी से काफी मिलती जुलती है। 

सारा अली खान ने शेयर की सुशांत सिंह राजपूत और सैफ अली खान की तस्वीर, बताया- दोनों में क्या था कॉमन

सुशांत ने 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जो दिल बेचारा पर आकर थम गई। उन्होंने टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से लोकप्रियता हासिल की और 'काई पो छे', 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' और 'छिछोरे' जैसी मूवीज में शानदार अदाकारी से फैंस का दिल जीत लिया। 

गौरतलब है कि सुशांत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने घर पर सुसाइड कर लिया था। उनके निधन ने सभी को झकझोर दिया था। इस मामले में मुंबई पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन