1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मौत की अफवाह के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई दिलीप कुमार की ये तस्वीर

मौत की अफवाह के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई दिलीप कुमार की ये तस्वीर

 Published : Jun 24, 2017 11:22 am IST,  Updated : Jun 24, 2017 11:22 am IST

दिलीप कुमार की तबीयत लंबे समय से खराब ही चल रही है। यही वजह कि अक्सर सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबरें वायरल होने लगती हैं।

dilip kumar- India TV Hindi
dilip kumar

नई दिल्ली: अभिनेता दिलीप कुमार की तबीयत लंबे समय से खराब ही चल रही है। यही वजह कि अक्सर सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबरें वायरल होने लगती हैं। लेकिन इस बीच दिलीप कुमार की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे देखकर आपके चेहरे पर मुस्कुराहट जरूर आएगी। पेशावर में दिलीप कुमार का पुश्तैनी मकान ढहा

दिलीप कुमार के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से उनकी एक तस्वीर साझा की गई है। जिसमें दिलीप साहब ने शर्ट पैंट पहने नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ लिखा है, सायरा ने मुझे शर्ट पैंट ट्राई करने को कहा ये काफी कम्फर्टेबल है।

इसके बाद दिलीप ने एक और तस्वीर साझा की जिसमें वो लंच के बाद ग्रीन टी का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं।

दिलीप कुमार को बॉलीवुड का ‘ट्रैजिडी किंग’ कहा जाता है। दिलीप कुमार को साल 1995 में भारतीय फिल्मों का सर्वश्रेष्ठ सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नावाज गया। 1998 में दिलीप कुमार को पाकिस्तान का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान ‘निशान- ए-इम्तियाज’ से नवाजा गया। दिलीप कुमार को 8 बार बेस्ट एक्टर के फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन