1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सूरज पे मंगल भारी' के लिए एक्टर दिलजीत दोसांझ ने सीखी मराठी

'सूरज पे मंगल भारी' के लिए एक्टर दिलजीत दोसांझ ने सीखी मराठी

 Published : Nov 18, 2020 07:53 pm IST,  Updated : Nov 18, 2020 07:53 pm IST

कोविड-19 लॉकडाउन के कारण लंबे ब्रेक के बाद 'सूरज पे मंगल भारी' सिनेमाघरों के दोबारा खुलने के बाद पहली नई बॉलीवुड रिलीज है।

'सूरज पे मंगल भारी' के लिए एक्टर दिलजीत दोसांझ ने सीखी मराठी- India TV Hindi
'सूरज पे मंगल भारी' के लिए एक्टर दिलजीत दोसांझ ने सीखी मराठी Image Source : INSTAGRAM/@DILJITDOSANJH

मुंबई: पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ को अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' के लिए मराठी सीखनी पड़ी और उन्होंने स्वीकार किया कि नई भाषा सीखना कोई आसान काम नहीं था। उन्होंने कहा, "प्यार के लिए आदमी को जो न करना पड़ जाए। मेरे किरदार को उनकी प्रेमिका के लिए मराठी सीखनी पड़ी और मुझे अपनी फिल्म के प्रति प्यार के लिए ऐसा करना पड़ा। मेरा किरदार फिल्म में काफी बार मराठी बोलता है। वह बॉम्बे का एक लड़का है, इसलिए यह उसके बोलचाल का एक हिस्सा है।"

उन्होंने आगे कहा, "एक नई भाषा को चुनना हमेशा कठिन होता है, लेकिन इस फिल्म में इसकी जरूरत थी। यह प्रामाणिक लगा। इसलिए जब मेरे चरित्र को फातिमा के चरित्र को लुभाना था, तो उसने प्यारे मराठी पंक्तियों का उपयोग किया। वे दृश्य थोड़े हृदयस्पर्शी हैं। स्क्रीन पर किरदार को जीवंत करने के लिए की गई मेहनत जब रंग लाती है तो उसे देखकर बहुत खुशी होती है।"

मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड टाइटल जीतने के 3 साल पूरे, याद किया वो पल

अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित कॉमेडी ड्रामा 15 नवंबर को रिलीज हुई। कोविड-19 लॉकडाउन के कारण लंबे ब्रेक के बाद सिनेमाघरों के दोबारा खुलने के बाद यह पहली नई बॉलीवुड रिलीज है।

दिलजीत ने ट्वीट कर उन प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने महामारी के दौरान फिल्म देखने का फैसला किया।

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन