1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में मची भगदड़, जानिए क्या थी वजह

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में मची भगदड़, जानिए क्या थी वजह

 Published : Mar 08, 2017 01:02 pm IST,  Updated : Mar 08, 2017 01:02 pm IST

दिल्ली के नॉर्थ कैंपस कॉलेज में चल रहे फेस्ट के दौरान स्टूडेंट्स और आयोजकों को इन दिनों कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दिलजीत दोसांझ को बीच में ही अपना परफोर्मेंस छोड़ना पड़ा।

Diljit Dosanjh
Diljit Dosanjh

गाना खत्म होते ही भीड़ को दी चेतावनी

दिलजीत ने जैसे ही अपना दूसरा गाना खत्म किया उनके क्रू के एक मेंमबर ने भीड़ को चेतावनी देते हुए कहा स्टेज के पास रखे गैस सिलेंडर से पीछे रहिए। इसका इस्तेमाल स्पेशल इफेक्ट्स के लिए किया जाना था। लेकिन भीड़ बढ़ने के कारण लोगों ने सिलेंडर पर पैर रखना शुरु कर दिया, जिसके बाद यह लीक होने लगा। इसके बाद दिलजीत ने कहा, "हमने बोला था इसके पास मत आओ, अब सिलेंडर में रिसाव होना शुरु हो गया है, सब पीछे हो जाओ।"

इसके बाद सभी डरकर इधर उधर भागने लगे, जिसमें किसी के पैर में इलेक्ट्रिक तार में फंसने के कारण शॉर्ट सर्किट भी हो गया। इसके बाद यहां रखे बैरिकेट्स से कुछ लोगों को बहुत हलक सा करंट भी महसूस हुआ। दिलजीत दोसांझ को भी यहां से तुरंत रवाना कर दिया गया और आयोजकों ने इस फेस्टिवल को यहीं खत्म करने का निर्णय ले लिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन