1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलजीत दोसांझ ने बताया उनकी फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' ने क्यों बनाया इतिहास

दिलजीत दोसांझ ने बताया उनकी फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' ने क्यों बनाया इतिहास

 Published : Nov 13, 2020 04:24 pm IST,  Updated : Nov 13, 2020 04:24 pm IST

दिलजीत ने कहा, "सूरज पे मंगल भारी लॉकडाउन के बाद जब सिनेमाघरों में लगने वाली पहली फिल्म होगी। इसलिए मैं खुद को किस्मत वाला समझता हूं। 

'सूरज 'सूरज पे मंगल...- India TV Hindi
'सूरज 'सूरज पे मंगल भारी'पे मंगल भारी' Image Source : INSTAGRAM/MANOJBAJPAYEE

मुंबई: अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ ने अपनी नई रिलीज 'सूरज पे मंगल भारी' के बारे में बताया कि कैसे फिल्म ने लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली फिल्म बन कर इतिहास रच दी है। दिलजीत ने कहा, "सूरज पे मंगल भारी लॉकडाउन के बाद जब सिनेमाघरों में लगने वाली पहली फिल्म होगी। इसलिए मैं खुद को किस्मत वाला समझता हूं। 

मुझे लगता है कि हमारी फिल्म ने इस मायने में इतिहास बनाया है और अगर दर्शक हमारी फिल्म देखने आएंगे तो यह फिर से एक इतिहास बनेगा। यह एक परिवारिक फिल्म इसलिए मुझे उम्मीद है कि इस त्योहारी सीजन में बड़ी संख्या में लोग देखने आएंगे।"

Suraj Pe Mangal Bhari: दिलजीत दोसांझ, मनोज बाजपेयी, फातिमा सना शेख की कॉमेडी फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज

फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' एक शादी की जासूसी एजेंसी की कहानी पर आधारित है, जो दूल्हे का बैकग्राउंड की जांच करती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन