1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलजीत दोसांझ चाहते हैं थियेटर में रिलीज हो सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म

दिलजीत दोसांझ चाहते हैं थियेटर में रिलीज हो सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म

 Published : Jun 30, 2020 05:13 pm IST,  Updated : Jun 30, 2020 05:13 pm IST

दिलजीत दोसांझ ने सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म का पोस्टर शेयर करके ये बात कही है।

diljit dosanjh- India TV Hindi
दिलजीत दोसांझ चाहते हैं थियेटर में रिलीज हो सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म Image Source : INSTAGRAM/DILJITDOSANJH

चंडीगढ़: गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को जानदार बंदा कहा है। दिलजीत ने सुशांत की आखिरी फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने की बात भी कही है। दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "तू वारी मिलेया सी मै वीर नू..जानदार बंदा सी यार।"

उन्होंने सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का एक पोस्टर भी साझा किया, जो अगले महीने डिजिटल प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। कल ही इस फिल्म को अनाउंस किया गया। हालांकि, ऐसा लगता है कि दिलजीत ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सुशांत की आखिरी फिल्म रिलीज करने के फैसले से खुश नहीं हैं। तभी तो उन्होंने कहा, "इसे सिनेमाघरों में भी रिलीज होनी चाहिए।"

दिल बेचारा : इस हीरोइन के साथ बनी सुशांत की आखिरी जोड़ी, नामचीन एक्टर हैं गेस्ट अपीरियंस में

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में अपने निवास स्थान पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन