1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गुंजन सक्सेना..' के डायरेक्टर शरण शर्मा ने स्टंट पायलट को इस बात के लिए कहा धन्यवाद

'गुंजन सक्सेना..' के डायरेक्टर शरण शर्मा ने स्टंट पायलट को इस बात के लिए कहा धन्यवाद

 Published : Aug 05, 2020 09:42 am IST,  Updated : Aug 05, 2020 09:43 am IST

मार्क ने मिशन इम्पॉसिबल, स्टार वार्स, ब्लैक हॉक डाउन और कई और अधिक फिल्मों पर काम किया है।

Director Sharan Sharma - India TV Hindi
'गुंजन सक्सेना..' के डायरेक्टर शरण शर्मा ने स्टंट पायलट को धन्यवाद कहा Image Source : INSTAGRAM: @SHARANSHARMA

गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल मूवी से डायरेक्शन में डेब्यू करने जा रहे शरण शर्मा ने सोशल मीडिया पर मार्क वोल्फ - हवाई स्टंट पायलट और उनकी टीम को धन्यवाद कहा है। 

मार्क वोल्फ ने 160 से अधिक फिल्में की हैं और उन्हें मिशन: इम्पॉसिबल - फॉलआउट, स्काईफॉल और स्टार वार्स - द फोर्स अवेकेंस जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। 

जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' का ट्रेलर हुआ रिलीज

शरण ने कहा, “दिग्गज स्टंट और एरियल कोऑर्डिनेटर - मार्क वोल्फ और उनकी शानदार टीम - एडम, जाइल्स, स्टीफन एंड बेसिल के साथ काम करना एक पूर्ण सम्मान था।" 

मार्क ने मिशन इम्पॉसिबल, स्टार वार्स, ब्लैक हॉक डाउन और कई और अधिक फिल्मों पर काम किया है। उन्होंने गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल का हिस्सा बनने के लिए मार्क को धन्यवाद कहा है। 

जाह्न्वी कपूर स्टारर 'गुंजन सक्सेना : द करगिल गर्ल' का प्रीमियर 12 अगस्त को डिजिटल रूप से होगा। ये फिल्म भारतीय वायुसेना के लड़ाकू पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन से प्रेरित है, और जाह्न्वी ने इसमें प्रमुख भूमिका निभाई है। सक्सेना ने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान युद्ध क्षेत्र में प्रवेश किया था।

शरण शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म के कलाकारों में पंकज त्रिपाठी, अंगद बेदी, विनीत कुमार, मानव विज और आयशा रजा भी हैं।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन