1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धर्मा प्रोडक्शन और कार्तिक आर्यन के बीच कलह, 20 दिन 'दोस्ताना 2' की शूटिंग करने के बाद फिल्म से बाहर हुए अभिनेता

धर्मा प्रोडक्शन और कार्तिक आर्यन के बीच कलह, 20 दिन 'दोस्ताना 2' की शूटिंग करने के बाद फिल्म से बाहर हुए अभिनेता

 Reported By: Joyeeta Mitra Suvarna
 Published : Apr 16, 2021 01:42 pm IST,  Updated : Apr 16, 2021 08:26 pm IST

प्रोडक्शन हाउस और एक्टर के बीच 'क्रिएटिव डिफरेंस' इस बताया जा रहा है। मामला यहां तक बताया जा रहा है कि अब धर्मा और कार्तिक कभी साथ काम नहीं करेंगे।

Kartik Aryan, Karan Johar- India TV Hindi
धर्मा प्रोडक्शन और कार्तिक आर्यन के बीच कलह Image Source : INSTAGRAM/KARTIK ARYAN

धर्मा प्रोडक्शन और कार्तिक आर्यन के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। धर्मा प्रोडक्शन की आने वाली फिल्म 'दोस्ताना 2' के लिए कार्तिक आर्यन को साइन किया गया था और करीब 20 दिन की शूटिंग भी हो गई थी, मगर अब कार्तिक आर्यन फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। प्रोडक्शन हाउस और एक्टर के बीच 'क्रिएटिव डिफरेंस' बताया जा रहा है। मामला यहां तक बताया जा रहा है कि अब धर्मा प्रोडक्शन और कार्तिक कभी साथ काम नहीं करेंगे।

सूत्रों की माने तो 'दोस्ताना 2' में कार्तिक आर्यन के साथ जान्हवी कपूर और टीवी एक्टर लक्ष्य की कास्टिंग हुई थी। अब दोस्ताना 2  के लिए नए एक्टर की तलाश जारी है।

2019 में फिल्म की घोषणा की गई थी लेकिन महामारी के कारण शूटिंग में देरी करनी पड़ी। यह पहली बार है जब किसी बड़े प्रोडक्शन हाउस ने अपने प्रमुख अभिनेता को मिड-शूटिंग के दौरान ऐसा निर्णय लिया है। 

मूल फिल्म में अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म दो लड़कों सैम और कुणाल के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म समलैंगिकता के टॉपिक पर आधारित हैं। दोनों लड़कों को एक ही लड़की से प्यार हो गया, जबकि वह अपने बॉस के प्यार में पड़ जाती है। इस फिल्म में बॉबी देओल की तरफ से प्रियंका चोपड़ा के बॉस का किरदार निभाया गया था। 

Reported By - Joyeeta Suvarna Mitra

यहां पढ़ें

'हाफ गर्लफ्रेंड' के बाद 'एक विलेन 2' में मोहित सूरी संग काम करने को लेकर उत्साहित हैं अर्जुन कपूर

कियारा आडवाणी से 10 मिनट के लिए मिलना चाहता है उनका खास फैन, एक्ट्रेस का जवाब जीत लेगा दिल

एनिमेटेड सीरीज़ 'तारक मेहता का छोटा चश्मा' का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन